काजोल वैसे तो ज्यादातर ट्रेडिशनल लुक में नजर आती हैं। साड़ी से लेकर कुर्ते में वो कुछ नया कुछ नया एथिनिक लुक ट्राई करती हैं। जिसे देख फैंस भी हमेशा उनके दीवाने रहते हैं। लेकिन इस बार काजोल बिल्कुल ही नए लुक में नजर आईं। जिसे देख फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
काजोल ने नए लुक में शेयर की तस्वीर तो फैंस हुए दीवाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो काजोल सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहती हैं। लेकिन कभी कभार इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर करती हैं। छोटे बालों और ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में काजोल को देख उम्र का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।
ब्लैक हाई नेकलाइन टॉप जिसमें फुल स्लीव बनी है और साथ में चेकर्ड स्कर्ट के साथ काजोल बिल्कुल डार्क रेड कलर की लिपस्टिक लगाए हैं। काजोल के इस ग्लैम लुक को देख फैंस तुरंत कमेंट करने लगे। कई सारे फैंस ने लिखा 'आई लव यू', 'आप कमाल हो।'
हीरोइनों जैसे बड़े झुमके पहनने पर होता है कान में दर्द तो ट्राई करें ये ट्रिक्स
वैसे तो ये पहली बार नही है जब काजोल इस लुक में नजर आ रही हैं। अवॉर्ड फंक्शन और कई सारे इवेंट में काजोल का वेस्टर्न लुक कमाल होता है। नीले शिमरी ऑफ शोल्डर गाउन और मेसी बन के साथ काजोल फिल्मफेयर के लिए रेडी थीं।
काजोल भले ही अपने आउटफिट को लेकर ट्रोल हो जाती हो। लेकिन इसके बावजूद वो वेस्ट्रन आउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। प्रमोशनल इवेंट के लिए काजोल नीले रंग के पैंट-सूट में तैयार थी। जिसके साथ उन्होंने मैचिंग का फ्लोरल टॉप पहन रखा था। वहीं ब्लेजर की डिजाइन पेप्लम और फ्रिल लिए थी। जिसके साथ पफी स्लीव इसे बिल्कुल अलग और खास बना रही थी।