कंगना रणौत अक्सर भारतीय पारंपरिक कपड़ों में नजर आ जाती हैं। कंगना को साड़ी कैरी करना काफी पसंद है। वहीं उनका ट्रेडिशनल लुक फैंस को भी काफी पसंद है। कंगना के पास एथनिक आउटफिट्स का अच्छा कलेक्शन है। कंगना किसी न किसी कारण से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इस बार कंगना रणौत अपने मथुरा जाने को लेकर चर्चा में हैं। बॉलीवुड की ये उम्दा अभिनेत्री मथुरा में बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने पहुंचीं, जहां उनको देखने के लिए भीड़ उमड़ आई। इस दौरान कंगना के लुक और आउटफिट पर सबकी नजरे टिक गईं। कंगना ने खूबसूरत एथनिक सूट पहना हुआ है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं। उनके लुक को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कंगना जो भारी भरकम सूट पहनकर मथुरा पहुंचीं, उसकी कीमत क्या है? अगली स्लाइड्स में देखिए कंगना रणौत के हैवी एथनिक ग्रीन सूट की तस्वीरें और जानिए इसकी कीमत।
Kangana Ranaut Photos: हैवी ग्रीन एथनिक सूट में कंगना रणौत पहुंची श्रीकृष्ण जन्मभूमि, जानिए एक्ट्रेस की ड्रेस की कीमत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 04 Dec 2021 04:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन