Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
kangana ranaut visits siddhivinayak temple in green silk saree with maharashtrian nath and gajra
{"_id":"5fec75dc4c560f30631f1cc9","slug":"kangana-ranaut-visits-siddhivinayak-temple-in-green-silk-saree-with-maharashtrian-nath-and-gajra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बालों में गजरा और महाराष्ट्रीयन नथ, कंगना रणौत का दिखा पारंपरिक अंदाज","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
बालों में गजरा और महाराष्ट्रीयन नथ, कंगना रणौत का दिखा पारंपरिक अंदाज
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 30 Dec 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रनौत
- फोटो : Twitter - @KanganaTeam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लगातार सुर्खियों और विवादों में घिरी कंगना रानौत मुंबई पहुंच चुकी हैं। मुंबई में आते ही कंगना ने सबसे पहले प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर भगवान गणेश के दर्शन किए। जहां पर उनका ट्रेडिशनल अंदाज लोगों को नजर आया। हाई सिक्योरिटी के बीच कंगना जब सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची, तो उसकी तस्वीरें खूब वायरल हुई। जिसमें वो बिल्कुल मराठी मुलगी वाले लुक में दिखीं।
2 of 4
kangana
- फोटो : instagram
कंगना ने मंदिर में दर्शन के लिए हरे रंग की सिल्क की साड़ी पहनी थी। इस पैठनी साड़ी को नीता लूला के कलेक्शन से लिया गया था। हरे रंग की इस साड़ी के साथ लाल रंग का बॉर्डर मैच किया गया था। वहीं कंगना ने इस साड़ी को पूरे मराठी एक्सेसरीज के साथ पूरा किया था।
3 of 4
kangana
- फोटो : instagram
हरे रंग की सिल्क की साड़ी के साथ कंगना ने बालों में जूड़ा बना रखा था। जिस पर गजरा लगा हुआ था। वहीं महाराष्ट्रीयन नथ के साथ कंगना पूरी मराठी मुलगी वाले लुक में नजर आ रही थीं। साथ में लाल ब्लाउज और मैचिंग के नेकपीस के साथ कंगना खूबसूरत नजर आ रही थीं। इसी के साथ ही कंगना ने मिनिमम मेकअप कर रखा था। माथे पर छोटी सी लाल बिंदी और न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ कंगना ने पैरों में कंफर्ट के लिए मोजरी पहन रखी थी। जिसके साथ ही मंदिर से बाहर आते वक्त कंगना ने पीले रंग का कपड़ा डाल रखा था। जिस पर मंत्रों की लाइन लिखी हुईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
kangana
- फोटो : instagram
अपने परिवार वालों के साथ दर्शन करने आईं कंगना रणौत ने यहां पर मीडिया से बात की और कहा कि मैंने यहां (मुंबई) आने के लिए सिर्फ और सिर्फ गणपति बप्पा से अनुमित मांगी है और मुझे किसी से अनुमति नहीं मांगी है। बता दें कि कुछ दिन पहले कंगना अपने परिवार के साथ हिमाचल के पहाड़ों में छुट्टियां मना रही थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।