{"_id":"5fec6c43fa718f45d61e3062","slug":"sunny-leone-breathtaking-gorgeous-in-latest-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी लियोनी का एयरपोर्ट पर दिखा स्टाइलिश लुक, इन पांच तस्वीरों को देख नजरें हटाना होगा मुश्किल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
सनी लियोनी का एयरपोर्ट पर दिखा स्टाइलिश लुक, इन पांच तस्वीरों को देख नजरें हटाना होगा मुश्किल
बॉलीवुड में अपने बोल्ड अदाओं से सबको फैन बनाने वाली सनी लियोनी इन दिनों वेब सीरीज में अपनी नई पारी शुरू करने वाली है। जिसके सिलसिले में वो पिछले दिनों मुंबई आई थीं। जिसके साथ ही एक बार फिर सनी के फैंस को उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। क्योंकि सनी भले ही एक्टिंग में ज्यादा कमाल ना दिखा पाई हों लेकिन फैशन के मामले में वो हर एक्ट्रेस पर भारी पड़ती हैं। हाल ही में एयरपोर्ट पर दिखीं सनी डेनिम स्कर्ट और नारंगी टॉप में काफी स्टाइलिश नजर आ रही थीं।
2 of 5
sunny leone
- फोटो : instagram@instabollywood
दरअसल, एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं सनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमे वो डेनिम शार्ट स्कर्ट और नारंगी रंग के जूल नेकलाइन टॉप में दिखीं। सनी ने इस लुक को कूल बनाने के लिए कलरफुल स्नीकर मैच किए थे। वहीं सेफ्टी के लिए सनी मुंह पर मास्क और आंखों पर नीले रंग का शेड्स लगाए दिखीं।
3 of 5
sunny leone
- फोटो : instagram
सनी लियोनी हमेशा ही अपने स्टाइलिश लुक से फैंस को इंप्रेस करने में कामयाब रहती हैं। पिछले दिनों एक इवेंट में पहुंची सनी ने डार्क मरून कलर की बॉडी फिटिंग ड्रेस पहन रखी थी। जिसकी तस्वीरें खुद सनी ने साझा की है। स्पैगेटी स्ट्राईप और गहरी वी नेकलाइन वाली ड्रेस में सनी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं सनी इस बॉडी हगिंग बैंडेज ड्रेस में कर्वी फिगर फ्लांट करते दिख रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sunny leone
- फोटो : instagram
सनी इन दिनों मुंबई में अपनी नई वेब सीरीज के सिलसिले में है। इसके साथ ही अलग-अलग कार्यक्रमों में उनका हॉट लुक भी नजर आ जाता है। जिसकी तस्वीरें खुद सनी इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। इस सफेद और काले ऑफ शोल्डर गाउन में सनी का बला की खूबसूरत लग रही हैं। स्वप्निल शिंदे के डिजाइन किए इस गाउन की थाई हाई स्लिट और सनी की ग्लोइंग स्किन गजब ढाती दिख रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
sunny leone
- फोटो : instagram
अगले साल पूरे 40 साल की होने वाली सनी लियोनी का फैशन सेंस कमाल का है। छोटे बालों के साथ इस शार्ट लाल रंग की ड्रेस में हमेशा की तरह ही हॉट नजर आ रही हैं। बॉडी फिटिंग इस ड्रेस की चौड़ी नेकलान और फुल स्लीव इसे बाकी सबसे अलग बना रही है। वहीं सनी ने इस लाल रंग की ड्रेस को न्यूड शेड पम्प्स और बड़े सिल्वर हूप्स के साथ मैच किया है। जबकि रेड लिप्स लुक को बोल्ड बनाने के लिए काफी नजर आ रहे हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।