मलाइका अरोड़ा अपनी बहन अमृता अरोड़ा और परिवार के साथ गोवा छुट्टियां मनाने गई हैं। जहां पर उनके साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी साथ दे रहे हैं। मलाइका ने इस वेकेशन की छुट्टियों की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। जिसमे उनके बोल्ड आउटफिट्स खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
छुट्टियों पर गईं मलाइका ने पहने ऐसे-ऐसे कपड़े, तस्वीरें देख मुंह से निकला- OMG!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका के साथ उनकी स्टाइलिश ने भी इन तस्वीरों को साझा किया है। जिसमे मलाइका मिंट ग्रीन रंग के को-आर्ड सेट पहने दिख रही हैं। जिसमे ऑफ शोल्डर बस्टियर के साथ शार्ट्स ऐड हैं। स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले इस टॉप के साथ स्लीव जुड़ी हुई है। जिसकी पफी डिजाइन और स्मॉकलिंग डिटेल्स अलग बना रही है।
मलाइका की ये ड्रेस गोवा के मौसम के हिसाब से बिल्कुल परफेक्ट है। वहीं इस तस्वीर को देखने के बाद प्रशंसक भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। तभी तो हार्ट और फायर वाली इमोजी के साथ ही कई फैंस उन्हें स्टनिंग बता रहे हैं। वहीं मलाइका की ये ड्रेस बिल्कुल बजट में है। जूली लेबल ब्रांड की इस ड्रेस की कीमत 5,999 रुपये लिखी थी। जो कि बहुत सारी लड़कियों के लिए बिल्कुल भी ज्यादा कीमत की नही होगी।
वहीं मलाइका अपने बोल्ड लुक से एक बार फिर पानी में आग लगाते दिखीं। माला ने गोवा में छुट्टियों का आनंद उठाते हुए हरे रंग के स्विमसूट में तस्वीर साझा की है। एनिमल प्रिंट वाले इस स्विमसूट को कमर पर बेल्ट के जरिए एक्सेसराइज किया गया है। वहीं बालों को स्लीक पोनी में बांधे गजब के हॉट लुक में मलाइका दिख रही हैं।