Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
karan johar 50th birthday bash seeing aishwarya rai dressing sense users get troll him
{"_id":"628f35484240e326f709019f","slug":"karan-johar-50th-birthday-bash-seeing-aishwarya-rai-dressing-sense-users-get-troll-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aishwarya Rai: करण जौहर की पार्टी में ऐश्वर्या राय की ड्रेस देख यूजर्स ने दी सलाह, बोले- बदल डालो...","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Aishwarya Rai: करण जौहर की पार्टी में ऐश्वर्या राय की ड्रेस देख यूजर्स ने दी सलाह, बोले- बदल डालो...
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 26 May 2022 01:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
aishwarya rai
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर ने अपना 50वां जन्मदिन बेहद धूमधाम से मनाया। यशराज स्टूडियो में रखी पार्टी में बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े सितारे पहुंचे थे। जिसमे सलमान खान भी शामिल थे। पार्टी में पहुंची एक्ट्रेसेज का ग्लैमर लुक दिखा तो वहीं एक्टर भी डैपर लुक में शानदार दिखे। वहीं इस पार्टी में ऐश्वर्या राय भी पति अभिषेक बच्चन के साथ पहुंची थीं। बांहों में बांहे डाले इस कपल ने एक साथ एंट्री ली और पोज दिए।
2 of 5
ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन
- फोटो : instagram
ऐश्वर्या ने करण जौहर के 50वें बर्थडे सेलिब्रेशन पार्टी के लिए गोल्डन कलर का गाउऩ पहना था। जिसकी बॉडी फिटिंग इसे शानदार बना रही थी। वहीं इस फ्लोर लेंथ गाउन में लंबी ट्रेल भी जुड़ी थी। जिसके साथ ऐश्वर्या राय ने गोल्डन पम्प्स पहन रखे थे। वहीं पति अभिषेक भी डैपर लुक में नजर आए।
3 of 5
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम-विरल भयानी
अभिषेक बच्चन ने काले रंग का टैक्सूडो इस पार्टी के लिए चुना था। जिसके साथ व्हाइट शर्ट और ब्लैक बो टाई को मैच किया गया था। वहीं इस टैक्सूडो के ब्लेजर पर शिमरी एलिमेंट हेमलाइन और कंधों पर जोड़ा गया था। जो इसे परफेक्ट बना रहा था। वहीं ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन के साथ कपल गोल्स को फॉलो करते हुए गोल्डन गाउन संग ब्लैक ब्लेजर पहना था। जिसकी स्लीव पर गोल्डन शिमरी वर्क का टच था।
वहीं इस गोल्डन शिमरी आउटफिट के साथ ऐश्वर्या राय ने बालों को सेंटर पार्टेड और लाइट वेवी कर्ली कर रखा था। जिसके साथ रेड लिपस्टिक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रहे थे। हालांकि ऐश्वर्या राय की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
ऐश्वर्या राय
- फोटो : इंस्टाग्राम
ऐश्वर्या राय के ऐसे ड्रेसिंग सेंस को देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स नाराज हो गए। एक यूजर ने ऐश्वर्या राय को अपने स्टाइलिस्ट को बदल देने तक की सलाह दे डाली। तो वहीं एक ने इसे फैशन डिजास्टर ही बता दिया। वहीं एक यूजर ने कहा कि ऐश्वर्या की ड्रेसिंग सेंस दिन पर दिन ओल्ड होती जा रही है। एयरपोर्ट से लेकर कान के लुक में एक जैसी ही ड्रेस होती है विद ओवरकोट, इन्हें मेकओवर की जरूरत है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।