करीना कपूर खूबसूरत होने के साथ ही स्टाइलिश भी हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने ऑफिशियल अकाउंट पर पोस्ट डालनी शुरू की है। अपने पोस्ट में प्यूमा ब्रांड का प्रचार करती दिख रहीं करीना का लुक स्टनिंग नजर आ रहा है। अपने स्टाइलिश लुक से सबके दिलों में जगह बनाने वाली करीना के लुक की खास तस्वीरें।
करीना कपूर हर अदाओं में दिखाती हैं जलवा, फोटोशूट में पहनी ईयररिंग को देख कह उठेंगे.....
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो काले और गोल्डन रंग के स्पोर्ट्स वियर पहने नजर आ रही हैं। जिसके साथ उन्होंने प्यूमा के लोगो की ईयररिंग पहनी है।
The cat's out of the bag. #HelloInstagram
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
काले रंग की ब्रा और जैकेट के साथ गीले बालों वाले इस लुक को देखकर उनके फैंस तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। न्यूड लिप्स और कोहल आईज में करीना का लुक जबरदस्त है। जिसके साथ करीना के अजीब सा ट्रेड फॉलो किया है।
ब्लैक शूज संग ऑल ब्लैक अटायर में तैयार करीना ने केवल एक ही कानों में ईयररिंग पहनी है। अपने इंस्टाग्राम डेब्यू के साथ ही करीना कपूर के फॉलोवर की संख्या एक मिलियन हो गई है।
प्यूमा ब्रांड को सारा अली खान की भी इंडोर्स करती हैं और अक्सर ही प्यूमा के जिम वियर के साथ ही बैग लिए स्पॉट हो जाती हैं। उनके लेटेस्ट फोटोशूट में सारा कलरफुल ट्रैक सूट पहने नजर आ रही हैं। ये ट्रैकसूट उन लोगों के लिए खास है जो ब्लैक एंड व्हाइट स्पोर्ट वियर से बोर हो चुके हैं।