नेहा कक्कड़ बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग बताती है कि लोग उनकी गायकी के साथ ही स्टाइल को भी काफी पसंद करते हैं। अभी हाल ही में नेहा अपने सोशल मीडिया पोस्ट के कारण सुर्खियों में हैं। दरअसल, नेहा के पोस्ट में दो तस्वीरें साझा हैं जिसमें अपने नए और पुराने घर के जरिए उन्होंने अपने संघर्ष की कहानी बताई है। अपने 12 साल के करियर में घर के साथ ही उनके लुक में भी काफी बदलाव आया है। उनकी पुरानी तस्वीरों के देख एक बार पहचानना भी मुश्किल हो जाएगा। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें....
फिल्मों से पहले जगराते में गाना गाती थीं नेहा कक्कड़, 12 साल पुरानी तस्वीरों में पहचानना भी मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहा अपनी गायिकी के अलावा कमाल के ड्रेसिंग सेन्स और डांस के लिए भी जानी जाती हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर वो अपनी शानदार तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हालांकि नेहा कि पुरानी तस्वीरें देखकर हर कोई धोखा खा सकता है। इन तस्वीरों में और अब के लुक में काफी बदलाव आ गया है। नेहा की यह तस्वीर उन दिनों की है जब वह पैसे कमाने के लिए माता के जगराते में भजन गाया करती थीं। इस तस्वीर में नेहा अपनी बहन और गायक सोनू कक्कड़ के साथ जगराते में भजन गाती दिख रही हैं।
नेहा की यह तस्वीर 'इंडियन आइडल' सीजन दो की है। उस वक्त नेहा शो में बतौर कंटेस्टेंट आई थीं। उस समय नेहा कुछ ऐसी दिखा करती थीं। इस तस्वीर में नेहा के साथ फराह खान और अनु मलिक नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात है कि नेहा कक्कड़ इस बार इंडियन आइडल में जज के रूप में पहुंची थीं।
नेहा की इस तस्वीर में उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। नेहा को इस तस्वीर में देखकर कोई नहीं कह सकता कि ये वहीं नेहा है जो आज करोड़ों दिलों पर राज करती हैं।
इंडियन आइडल में बतौर कंटेस्टेंट आने के बाद नेहा को कामयाबी मिली और इसके बाद वह एक-एक कर कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती गईं। नेहा की यह तस्वीर इंडियन आइडल के ठीक बाद की है, जिसमें उनके लुक में बदलाव देखने को मिला। नेहा ने इंडियन आइडल में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने के बाद एक म्यूजिक एलबम निकाली जिसका नाम 'नेहा द रॉक स्टार' था। यह साल 2008 में आई थी। इसके बाद नेहा को सिनेमाजगत में काम मिलने लगा।