{"_id":"6016af320acef47c162388f0","slug":"kareena-kapoor-saree-collection-are-impeccable-perfect-for-fashion-lovers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साड़ियों के मामले में करीना कपूर की पसंद है सबसे जुदा, ये तस्वीरें हैं गवाह","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
साड़ियों के मामले में करीना कपूर की पसंद है सबसे जुदा, ये तस्वीरें हैं गवाह
करीना कपूर को बॉलीवुड की फैशन क्वीन यूं ही नहीं कहा जाता। हर बार न्यू स्टाइल और फैशन को फॉलो करने में वो हमेशा आगे रहती हैं। यहीं नहीं मनीष मल्होत्रा जैसे बड़े डिजाइनर भी अपने नए कलेक्शन को करीना कपूर को पहनाना पसंद करते हैं। ऐसे में वो हमेशा फैशन के मामले में दूसरी एक्ट्रेस से एक कदम आगे रहती हैं। हालांकि हम यहां बात कर रहे हैं करीना कपूर के साड़ियों के उस कलेक्शन की जिसमें वो अभी तक कहर ढाती नजर आ चुकी हैं।
2 of 5
kareena kapoor
- फोटो : instagram
करीना कपूर की हैंड पेंटेंड ऑर्गेंजा साड़ी और लहरिया पीली साड़ी तो उनके फैंस को खूब याद होगी। लेकिन करीना कपूर इससे पहले भी खूबसूरत साड़ियों में अपना जलवा दिखा चुकी हैं। जिसमे वो बला की हसीन नजर आईं थीं।
3 of 5
bebo
- फोटो : instagram fan page
आइवरी शेड की इस सैटिन मिक्स साड़ी में बेबो एक इवेंट में पहुंची थीं। जिसे उन्होंने सैटिन शिमरी स्लीवलेस ब्लाउज के साथ कलर्ड बाल और हमेशा की तरह स्मोकी आई मेकअप के साथ पूरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bebo
- फोटो : instagram fan page
करीना का स्टाइल स्टेटमेंट हर बार बाकियों से बिल्कुल जुदा होता है। इवेंट में पहुंची करीना सफेद और काली रंग की साड़ी संग नीट लो बन में काफी गॉर्जियस दिख रही थीं। वहीं उनका ये अंदाज फैंस को भी खूब पसंद आया था।
विज्ञापन
5 of 5
bebo
- फोटो : instagram fan page
एमरॉल्ड ग्रीन कलर की सिल्क की साड़ी में करीना का लुक बेहद आकर्षक था। जिसे उन्होंने वी नेक ब्लाउज के साथ ही लूज पल्लू के ड्रेपिंग के साथ पूरा किया था। जबकि माथे पर बिंदी और सिंदूर लगाए करीना इस साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।