{"_id":"6245740f456dff4a52639804","slug":"karishma-kapoor-perfect-dress-ideas-for-summer-wedding-check-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karisma Kapoor: करिश्मा कपूर का ये आउटफिट समर वेडिंग के लिए है बिल्कुल परफेक्ट","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Karisma Kapoor: करिश्मा कपूर का ये आउटफिट समर वेडिंग के लिए है बिल्कुल परफेक्ट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 31 Mar 2022 02:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
karisma kapoor
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आप अपनी सहेली की शादी में सबसे अलग लुक चाहती हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस से टिप्स ले सकती हैं। खासतौर पर करिश्मा कपूर के इस खूबसूरत आउटफिट से। जिसमे वो हमेशा की तरह ही गॉर्जियस नजर आ रही थीं। समर सीजन में फ्लोरल प्रिंट सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहते हैं। ऐसे में एथिनिक वियर के लिए आप भी फ्लोरल प्रिंट के आउटफिट को जरूर ट्राई करें।
2 of 5
karisma kapoor
- फोटो : instagram
करिश्मा कपूर अपने पापा के साथ टीवी शो में पहुंची थीं। जहां पर उनका लुक बेहद खूबसूरत और आकर्षक नजर आ रहा था। करिश्मा ने इस शो के लिए सफेद रंग के क्रॉप टॉप और लांग फ्लोई स्कर्ट को चुना था। फ्लोरल प्रिंट का ये आउटफिट समर सीजन की वेडिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। आप इस लुक को आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं।
3 of 5
karisma kapoor
- फोटो : instagram
बात करें करिश्मा कपूर के लुक की तो करिश्मा ने सफेद रंग के क्रॉप टॉप को चुना था। जिस पर ग्रीन, रेड और यलो कलर के फ्लोरल पैटर्न थे। वहीं इस क्रॉप टॉप के फ्रंट में नॉट और ब्लोई स्लीव्स शानदार लग रही थी। प्लजिंग नेकलाइन के साथ कॉलर और परफेक्ट बॉडी फिटिंग का ये क्रॉप टॉप खूबसूरत लग रहा था। जिसमे करिश्मा अपने टोंड मिडरिफ फ्लांट करते नजर आ रही थीं। वहीं बात करें स्कर्ट की तो मैचिंग प्रिंट के साथ ही ये स्कर्ट मैक्सी डिजाइन की थी। जिसके साथ शानदार फ्लेयर ऐड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करिश्मा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा का ये पूरा आउटफिट बेहद शानदार है। जिसे उन्होंने ब्लॉक हील्स और स्टेटमेंट हूप ईयररिंग्स के साथ पूरा किया था। वहीं बात करें हेयरस्टाइल की तो साइड पार्टीशन वेवी हेयर और पिंक लिपस्टिक करिश्मा की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
karisma kapoor
- फोटो : instagram
करिश्मा का ये लुक फ्रेंड्स की संगीत से लेकर रिसेप्शन तक में कॉपी कर सकते हैं। गर्मियों के सीजन में फ्लोरल प्रिंट के पैटर्न के आउटफिट के साथ आप किसी वेडिंग फंक्शन में सबसे अलग और ट्रेंडी आउटफिट में नजर आएंगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।