फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: चावल के आटे से तैयार की जाती है गुजराती डिश 'पांकी', जानें बनाने की विधि

Thu, 31 Mar 2022 12:23 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 31 Mar 2022 12:23 PM IST
विज्ञापन
Today Kitchen Know How to Make Panki Gujarati Dish Recipe in Hindi
गुजराती डिश पांकी - फोटो : यूट्यूब

गुजराती की कई सारी डिश मशहूर है। जिसमे ढोकला और थेपला तो सभी को पसंद आती है। लेकिन आज हम लेकर आए हैं चावल के आटे से तैयार होने वाली डिश पांकी। जिसे सुबह के नाश्ते या फिर शाम की चाय के साथ स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है। ढोकले की तरह ही इस डिश को भी तलने की जरूरत नहीं होती। इसलिए ये सेहत के लिए भी फायदेमंद है। और नाश्ते में इसे आसानी से खाया जा सकता है। पांकी केले के पत्ते पर रखकर तैयार की जाती है। तो चलिए जानें कैसे बनेगी गुजराती डिश पांकी।

Today Kitchen Know How to Make Panki Gujarati Dish Recipe in Hindi
चावल - फोटो : सोशल मीडिया।
पांकी बनाने के लिए सामग्री

चावल का आटा एक कप, दही दो चम्मच, धनिया की पत्ती बारीक कटी हुई, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार, अदरक लहसुन का पेस्ट, तेल दो चम्मच, केले के पत्ते, हींग एक चुटकी, ईनो, पानी आवश्यकतानुसार।

Today Kitchen Know How to Make Panki Gujarati Dish Recipe in Hindi
गुजराती डिश पांकी - फोटो : यूट्यूब
पांकी बनाने की विधि

चावल के आटे को किसी गहरे बर्तन में लेकर इसमे दही, धनिया की पत्ती, हरी मिर्ची, हल्दी पाउडर, नमक, अदरक लहसुन का पेस्ट, तेल इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। जब चावल के आटे में ये सारी चीजें अच्छी तरह से मिल जाएं तो इसमे हींग डालकर मिलाएं। साथ में ईनो डालें। अब इस पेस्ट में पानी डालकर मिलाएं। जिससे कि इसमे कोई भी गांठ ना रह जाएं। पांकी के पेस्ट को बिल्कुल पतला बनाकर तैयार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Kitchen Know How to Make Panki Gujarati Dish Recipe in Hindi
गुजराती डिश पांकी - फोटो : यूट्यूब

अब केले की पत्तियों को चौकोर काटकर रख लें। अब केले की पत्तियों के गहरे रंग वाली तरफ तेल लगाकर अच्छे से फैलाएं। इस तेल लगी सतह पर दूसरे केले के पत्ते को रखें। जिससे की दोनों पत्ते में तेल लग जाएं। अब गैस पर तवा रखें। जब ये अच्छे से गर्म हो जाए तो इस पर केले के पत्ते को रखकर इसके ऊपर चावल के आटे के बैटर को डालें। इसे पूरे केले के पत्ते पर समानता के साथ फैलाएं। फिर दूसरे केले के पत्ते से इसे अच्छी तरह से ढंक दें। 

विज्ञापन
Today Kitchen Know How to Make Panki Gujarati Dish Recipe in Hindi
गुजराती डिश पांकी - फोटो : यूट्यूब

एक मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें। धीरे से इसे पलट दें और दूसरी तरफ भी लगभग दो मिनट तक पकाएं। जब केले के पत्ते पर भूरे धब्बे दिखने लगे और चावल का बैटर पत्ता छोड़ने लगे तो समझ जाएं कि ये पकना शुरू हो गया है। इसे तब तक दोनों तरफ से पकाएं। जब तक कि केले का पत्ता बैटर को पूरी तरह से छोड़ ना दें। अब इसे प्लेट में निकाल कल केले के पत्ते को अलग कर दें। तैयार हैं आपकी गुजराती डिश पांकी। इसे प्लेट में रखकर सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed