सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2023: महिलाओं के सिर चढ़कर बोल रहा टिश्यू साड़ी का क्रेज, करवा चौथ पर पहनकर दिखाएं जलवा

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 31 Oct 2023 09:42 AM IST
सार

इस करवा चौथ आप टिश्यू साड़ी पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। इसे पहनने का सही तरीका हर महिला के लिए जानना बेहद जरूरी है। 

विज्ञापन
Karwa Chauth 2023 Saree Styling Tips for woman how to wear tissue saree
Karwa Chauth 2023 - फोटो : instagram

Karwa Chauth 2023: जैसे-जैसे समय बदल रहा है, उसके साथ-साथ फैशन में भी लगातार बदलाव हो रहा है। लोग फैशन और ट्रेंड के हिसाब से ही कपड़े पहनना पसंद करते हैं। खासकर अगर बात करें महिलाओं की, तो महिलाएं ज्यादातर साड़ी पहनना पसंद करती हैं।



एक समय था, जब साड़ियों में ज्यादा ऑप्शन नहीं थे, लेकिन अब समय बदल गया है। आज के समय में ड्रैप्ड, फ्रिल, शिमरी कई तरह के ऑप्शन्स आजकल महिलाओं के पास हैं। इन सबके अलावा टिश्यू साड़ी काफी ट्रैंड में हैं। ये देखने में काफी क्लासी लगती हैं।

हाल ही में कई अभिनेत्रियों को टिश्यू साड़ी पहने देखा गया है। आज हम आपको टिश्यू साड़ी का कुछ लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। ताकि आप करवा चौथ के लिए ये साड़ी तैयार करवा सकती हैं। इस साड़ी को पहनने का तरीका भी काफी खास होता है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं। 

Trending Videos
Karwa Chauth 2023 Saree Styling Tips for woman how to wear tissue saree
Karwa Chauth 2023 - फोटो : instagram

पूजा हेगड़े 

पूजा हेगड़े कुछ समय पहले टिश्यू की साड़ी में दिखाई दीं थीं। ये लिनन और जरी के कपड़े का मिश्रण है, जो हर फंक्शन में परफेक्ट लुक देता है। ये काफी हल्की होती है। इसे आप किसी भी कार्यक्रम में पहन सकती हैं। करवा चौथ के लिए भी ये एक बेहतर विकल्प है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2023 Saree Styling Tips for woman how to wear tissue saree
Karwa Chauth 2023 - फोटो : instagram

जान्हवी कपूर

हाल ही में एक्ट्रेस लाइट पिंक कलर की साड़ी पहनें स्पॉट हुईं थी, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। उनका अंदाज बेहद खूबसूरत दिख रहा था। आप भी करवा चौथ पर ऐसी ही टिश्यू साड़ी पहन सकती हैं। 

Karwa Chauth 2023 Saree Styling Tips for woman how to wear tissue saree
Karwa Chauth 2023 - फोटो : instagram

मलाइका अरोड़ा

मलाइका की तरह की टिश्यू साड़ी के साथ आप कानों में ऑवरसाइज्ड ईयररिंग्स, बालों में बन, माथे पर बिंदी और मिनिमल मेकअप लुक कैरी कर सकती हैं। अगर आप  ज्यादा हैवी कुछ नहीं पहनना चाहतीं तो ये एक बेहतर ऑप्शन है। 

विज्ञापन
Karwa Chauth 2023 Saree Styling Tips for woman how to wear tissue saree
Karwa Chauth 2023 - फोटो : instagram

करिश्मा कपूर

एक्ट्रेस की ये सिल्वर कॉपर टिश्यू साड़ी काफी क्लासी है। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए साड़ी के साथ शिमरी ब्लाउज पहना था। इसके साथ ही कानों में हैवी ईयररिंग्स, बालों में जूड़ा बनाकर उन्होंने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया था। आप भी एक्ट्रेस के इस लुक की तरह अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed