फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gajra Styling Tips: बालों में गजरा लगाने के पांच तरीके, जो करवा चौथ के मौके पर आएंगे आपके काम

Tue, 30 Sep 2025 11:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 30 Sep 2025 11:00 AM IST
सार

Karwa Chauth Special Gajra Hairstyle: करवा चौथ के मौके पर अगर आप खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो अपने बालों में गजरा अवश्य लगाएं। यहां गजरा स्टाइल करने के कुछ टिप्स आपको दिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
karwa chauth 2025 balo me gajra lagane ka tarika kya hai
gajra styling tips - फोटो : instagram

Karwa Chauth Special Gajra Hairstyle: करवा चौथ का त्योहार हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है। खासतौर पर भारतीय विवाहित महिलाओं के लिए एक विशेष पर्व होता है, जिसमें वो अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं पारंपरिक पोशाक, श्रृंगार और सुंदरता में कोई कमी नहीं छोड़तीं। ऐसे में बालों में गजरा लगाना उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है।



गजरा भारतीय संस्कृति और स्त्री सौंदर्य का प्रतीक भी है। इसकी खुशबू और सादगी किसी भी पारंपरिक लुक को खास बना देती है। अगर आप इस करवा चौथ पर खूबसूरत और सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो बालों में गजरा लगाना बिल्कुल न भूलें। इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ आसान और आकर्षक गजरा स्टाइलिंग टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप पा सकती हैं एक ट्रेडिशनल, ग्रेसफुल और फेस्टिव लुक।

karwa chauth 2025 balo me gajra lagane ka tarika kya hai
स्लीक बन के साथ - फोटो : instagram
स्लीक बन के साथ

आजकल लड़कियों को स्लीक बन बनाना काफी पसंद आता है। इसमें लुक काफी खूबसूरत लगता है। ऐसे में आप इस स्लीक बन को बनाकर उसमें फूलों का गजरा लगा सकती हैं. स्लीक बन बनाने के लिए बालों में जेल अवश्य लगाएं। वरना आपके बाल उड़े-उड़े दिखेंगे। स्लीक बन बनाने के बाद जूड़ा पिन्स की मदद से अपने बालों में फूलों का गजरा लगाएं।
karwa chauth 2025 balo me gajra lagane ka tarika kya hai
मेसी बन के साथ - फोटो : instagram
मेसी बन के साथ

बहुत सी महिलाओं को स्लीक बन बनाना पसंद नहीं आता। ऐसे में आप चाहें तो मेसी बन बना सकती हैं। इसमें बाल थोड़े बिखरे-बिखरे से रहते हैं। इसे आप खुद से बना सकती हैं। बालों में मेसी बन बनाकर उसमें गजरा अटैच करें। ये हेयर स्टाइल देखने में काफी क्यूट लगती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
karwa chauth 2025 balo me gajra lagane ka tarika kya hai
साइड ब्रेड्स के साथ - फोटो : instagram
साइड ब्रेड्स के साथ

जिन महिलाओं को खुले बाल रखना नहीं पसंद, उनके लिए ये हेयर स्टाइल परफेक्ट रहेगी। इसके लिए खुले बालों में आपको साइड ब्रेड्स बनानी है। अब बालों में पीछे की तरफ जहां ब्रेड्स को अटैच किया है, वहां गजरा अटैच करें। इससे आपका लुक बाकियों से अलग दिखेगा। इसे अटैच करते समय कई सारी पिन इस्तेमाल अवश्य करें। 

 
विज्ञापन
karwa chauth 2025 balo me gajra lagane ka tarika kya hai
पोनीटेल के साथ - फोटो : instagram
पोनीटेल के साथ

अगर आपके बाल लंबे हैं तो अपने बालों में पोनीटेल बनाएं। ये पोनीटेल नीचे करके बनाएं, ताकि आपका लंबे बालों को कवर करते हुए गजरा लग जाए। इसके लिए गजरे की कई लेयर आपको कैरी करनी पड़ेंगी, इससे आपके बाल पूरी तरह से ढक जाएगे, जिसकी वजह से आपका लुक अच्छा दिखेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed