फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Durga Ashtami 2025: मां महागौरी को प्रसन्न करने के लिए दुर्गा अष्टमी के दिन पहनें इस खास रंग के कपड़े

Tue, 30 Sep 2025 07:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 30 Sep 2025 07:34 AM IST
सार

Navratri 2025 Day 8: मां दुर्गा के आठवें स्वरूप को प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय रंग के कपड़े पहनें। इसमे ये लेख आपकी मदद करेगा। 

विज्ञापन
Navratri Ashtami 2025 Color to Wear to Please Maa Mahagauri Ko Kaise Prasann Karen
मां महागौरी को प्रसन्न करने के लिए अष्टमी के दिन पहनें इस खास रंग के कपड़े - फोटो : Adobe
Navratri 2025 Day 8: शारदीय नवरात्रि का हर दिन देवी दुर्गा के एक विशेष रूप को समर्पित होता है। इसी क्रम में 30 सितंबर को पड़ने वाली अष्टमी तिथि को मां महागौरी की पूजा की जाएगी। मां महागौरी को नवरात्रि की आठवीं शक्ति के रूप में पूजा जाता है, जिनका स्वरूप अत्यंत सौम्य, शीतल और करुणामयी है। 


ऐसा माना जाता है कि मां महागौरी की पूजा करने से जीवन में पवित्रता, शांति और सुख-समृद्धि का संचार होता है। साथ ही, उनके भक्तों को शिव शक्ति का विशेष आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। 

अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी भी कहा जाता है। कई जगहों पर इसी दिन कन्या पूजन भी होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां महागौरी को बैंगनी रंग अति प्रिय है, इसलिए इस दिन बैंगनी रंग के वस्त्र पहनकर उनकी पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। यहां हम महिलाओं और पुरुषों के लिए बैंगनी कपड़ों के कुछ विकल्प देने जा रहे हैं। 
Navratri Ashtami 2025 Color to Wear to Please Maa Mahagauri Ko Kaise Prasann Karen
सूट - फोटो : instagram
सूट

पर्पल रंग का सूट कैरी करना थोड़ा कठिन पड़ सकता है, क्योंकि ये रंग हर किसी के पास नहीं मिलता है। लेकिन अगर आपके पास पर्पल रंग का सूट है तो इससे बेहतर विकल्प आपके लिए नहीं हो सकता। माता महागौरी को प्रसन्न करने के लिए आप पर्पल या बैंगनी रंग का पटियाला सूट पहन सकती हैं। इसके साथ बालों में परांदा अवश्य लगाएं। 
Navratri Ashtami 2025 Color to Wear to Please Maa Mahagauri Ko Kaise Prasann Karen
साड़ी - फोटो : instagram
साड़ी

सूट नहीं पहनना है तो बैंगनी रंग की साड़ी पहनें। बैंगनी रंग की ऐसी प्लेन साड़ी आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगी। इसके साथ चाहें तो हैवी वर्क वाला ब्लाउज पहनें, तभी आपका लुक अच्छा दिखेगा। ऐसी साड़ी के साथ मेकअप को न्यूड रखते हुए बालों में पोनीटेल बना लें, ताकि आपका लुक देखने में अच्छा लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri Ashtami 2025 Color to Wear to Please Maa Mahagauri Ko Kaise Prasann Karen
पैंट और कुर्ता - फोटो : instagram
पैंट और कुर्ता

महिलाओं के पास तो इसके कई विकल्प होते हैं, लेकिन पुरुषों के पास कम विकल्प हैं। ऐसे में पहला विकल्प है कि वो बैंगनी रंग के कुर्ते के साथ ब्लैक रंग की पैंट पहन सकते हैं। ब्लैक रंग की जींस के साथ भी ये कुर्ता अच्छा लगेगा। इसके साथ पैरों में कोल्हापुरी चप्पल पहनकर तैयार हों। 
विज्ञापन
Navratri Ashtami 2025 Color to Wear to Please Maa Mahagauri Ko Kaise Prasann Karen
कुर्ता-पाजयामा - फोटो : instagram
कुर्ता-पाजयामा

ब्लैक रंग की पैंट पहनने का मन नहीं है तो ऐसा मैचिंग का सेट भी आप पहन सकती हैं। पर्पल रंग का कुर्ता और उसी रंग की पाजयामी पहनकर अपना स्टाइल दिखाएं। इसके साथ पैरों में आप मोजरी पहन सकती हैं। ये पूजा लुक देखने में अच्छा लगेगा और आप इसमें सहज भी रहेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed