फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर शादी का लहंगा पहनना है तो इन बातों का ध्यान रखकर हों तैयार

Fri, 10 Oct 2025 07:20 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 10 Oct 2025 07:20 AM IST
सार

How To style Wedding Lehenga On Karwa Chauth 2025: अगर आप करवा चौथ के मौके पर अपनी शादी का लहंगा पहनना चाहती है तो कुछ बातों का ध्यान रखें। ताकि आपका लुक दिखे सबसे प्यारा। 

विज्ञापन
Karwa Chauth 2025 Fashion Tips Know How to Choose Perfect Bridal Lehenga Dressing Ideas
करवा चौथ पर शादी का लहंगा पहनना है तो इन बातों का ध्यान रखकर हों तैयार - फोटो : instagram

How To style Wedding Lehenga On Karwa Chauth 2025:  हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। ये दिन भारतीय विवाहित महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इसलिए इसकी तैयारी महीनेभर पहले से ही शुरू हो जाती है। इस दिन सुहागन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं और शाम को चांद देखकर व्रत तोड़ती हैं।



बात जब सुहागिन महिलाओं के व्रत की हो रही है तो 16 श्रृंगार करना तो बनता है। ऐसे में करवा चौथ के इस अवसर पर महिलाएं पारंपरिक रूप से सजती-संवरती हैं। अगर आप अपने शादी के लहंगे को फिर से पहनने की सोच रही हैं, तो ये दिन उसके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यहां कुछ ऐसे टिप्स दिए जा रहे हैं, जिससे आपका लुक शादी के लहंगे में और भी ज्यादा निखरकर आएगा। 

Karwa Chauth 2025 Fashion Tips Know How to Choose Perfect Bridal Lehenga Dressing Ideas
फिटिंग चेक करें - फोटो : instagram

फिटिंग चेक करें

शादी का लहंगा पहनने से पहले उसकी फिटिंग जरूर चेक कर लें। समय के साथ शरीर में बदलाव आना स्वाभाविक है, इसलिए जरूरी हो तो उसे अल्टर जरूर करवाएं। सही फिटिंग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी और आपके लुक को एक रॉयल टच देगी। अगर ये ढीला या टाइट होगा, तो आपका लुक भी बिगड़ सकता है। 

Karwa Chauth 2025 Fashion Tips Know How to Choose Perfect Bridal Lehenga Dressing Ideas
करवा सकती हैं बदलाव - फोटो : instagram
करवा सकती हैं बदलाव

अगर लहंगा थोड़ा पुराना हो गया है, तो उसमें थोड़े बहुत मॉडर्न एलिमेंट्स जैसे कि बेल्ट, नया ब्लाउज़ डिजाइन या ट्रेंडी दुपट्टा जोड़कर उसे नया लुक दे सकती हैं। इससे आप पारंपरिक और मॉडर्न का बेहतरीन मेल पेश कर पाएंगी। बदलाव कराना बिल्कुल भी जरूरी नहीं है। इसे अपनी जरूरत के हिसाब से ही एडजस्ट कराएं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2025 Fashion Tips Know How to Choose Perfect Bridal Lehenga Dressing Ideas
मेकअप हो खास - फोटो : Adobe stock

मेकअप हो खास

करवा चौथ पर मेकअप भी खास होना चाहिए। चूंकि शादी का लहंगा अक्सर हैवी होता है, इसलिए मेकअप को थोड़ा बैलेंस्ड और एलिगेंट रखें। गोल्डन, ब्रॉन्ज़ या वाइन टोन मेकअप इस दिन के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहते हैं। बहुत ज्यादा डार्क मेकअप करने से बचें।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2025 Fashion Tips Know How to Choose Perfect Bridal Lehenga Dressing Ideas
खास हो हेयर स्टाइल - फोटो : instagram

खास हो हेयर स्टाइल

लहंगा लुक को खूबसूरत बनाना है तो हेयर स्टाइल भी खास रखें। इसके लिए अपने बालों में जूड़ा, बन या हल्के कर्ल्स रखें। कोशिश करें कि मेकअप और हेयरस्टाइल दोनों आपके आउटफिट के साथ कंप्लिमेंट करें ताकि लुक एकदम फिनिश्ड लगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed