Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Karwa Chauth 2025 gold bracelet for women design with price gold and dimond disprj
{"_id":"68e3500eea15f7dfbe0093ec","slug":"karwa-chauth-2025-gold-bracelet-for-women-design-with-price-gold-and-dimond-2025-10-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gold Bracelet Design: इस करवा चौथ अपनी पत्नी को तोहफे में दें ऐसे गोल्ड ब्रेसलेट, देखकर आपको गले से लगा लेंगी","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Gold Bracelet Design: इस करवा चौथ अपनी पत्नी को तोहफे में दें ऐसे गोल्ड ब्रेसलेट, देखकर आपको गले से लगा लेंगी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 06 Oct 2025 05:05 PM IST
सार
Gold Bracelet Design For Karwa Chauth 2025: अगर करवा चौथ के मौके पर आप अपनी पत्नी को कुछ खास देना चाहते हैं तो गोल्ड ब्रेसलेट से बेहतर कुछ हो नहीं सकता। यहां सोने के ब्रेसलेट की लेटेस्ट डिजाइन हम आपको दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
इस करवा चौथ अपनी पत्नी को तोहफे में दें ऐसे गोल्ड ब्रेसलेट
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Gold Bracelet Design For Karwa Chauth 2025: करवा चौथ हिंदू त्योहारों में सबसे खास माना जाता है, क्योंकि इस दिन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। जब आपकी पत्नी आपके लिए निर्जला व्रत रख रही है तो आपका ये फर्ज बनता है, कि आप उनके इस दिन को खास बनाएं। ऐसे में आप उनके लिए कुछ खास सा तोहफा खरीद सकते हैं। अगर कुछ विकल्प तलाश कर रहे हैं तो यहां आपकी तलाश अब खत्म होगी।
करवा चौथ 2025 पर पत्नी को गिफ्ट में गोल्ड ब्रेसलेट देना एक शानदार और खास आइडिया हो सकता है। सोने की चमक और उसकी अमूल्यता इस त्योहार की गरिमा को और बढ़ा देती है। गोल्ड ब्रेसलेट न सिर्फ एक खूबसूरत गिफ्ट होता है, बल्कि इसे पहनकर पत्नी खुद को विशेष महसूस करती है।
करवा चौथ के पावन अवसर पर इस तरह का तोहफा रिश्तों में प्यार और मजबूती को और गहरा करता है। इसी के चलते यहां हम आपको सोने के ब्रेसलेट के लेटेस्ट डिजाइन दिखाएंगे, ताकि आपकी पत्नी इस तोहफे को देखकर आपको गले लगा ले।
2 of 7
पहली डिजाइन
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
अगर आपकी पत्नी वर्किंग है तो उन्हें इस तरह का मल्टीलेयर वाला ब्रेसलेट तोहफे में दें। इसे पहनकर जब भी वो लैपटॉप पर काम करेंगी, तो इसमें लटके दिन आपके प्यार का एहसास उन्हें कराएंगे। ये उन महिलाओं के लिए परफेरक्ट रहता है, जो चूड़ी नहीं पहन पाती हैं।
3 of 7
दूसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
अगर मल्टी लेयर ब्रेसलेट आपको नहीं पसंद है तो इस तरह का मिनिमल डिजाइन वाला ब्रेसलेट चुनें। ये भी जब पहना जाएगा, तो हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाएगी। अगर बजट की कोई दिक्कत नहीं है तो इसमें जो दिल वाला पैंडेट है, उसमें आप डायमंड लगवा सकते हैं। डायमंड से इसकी शोभा बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
तीसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
अगर अपनी पत्नी को प्यार का एहसास कराना है तो इस डिजाइन का चयन करें। ये पारंपरिक गोल्ड का ब्रेसलेट है। इसमें बस बीचों बीच आपको लव लिखवाना है। आप चाहें तो अपना और अपनी पत्नी के नाम का पहला अक्षर भी लिखना सकते हैं। ये भी देखने में कमाल का लगेगा।
विज्ञापन
5 of 7
चौथी डिजाइन
- फोटो : instagram
चौथी डिजाइन
कुछ अलग सी डिजाइन तलाश कर रहे हैं तो इससे बेहतर विकल्प आपके लिए कुछ हो नहीं सकता। ऐसी डिजाइन के लिए आपको पहले से ऑर्डर देना पड़ेगा। इसमें चाहें तो डायमंड लगवा लें। हीरों से इस ब्रेसलेट की शोभा बढ़ जाएगी। इसे सिंपल सी साड़ी के साथ भी पहना जा सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।