Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
latest blouse collection 2025 for festival season Trending Blouse Designs for Your Sarees
{"_id":"68e350e0403d3a997b026486","slug":"latest-blouse-collection-2025-for-festival-season-trending-blouse-designs-for-your-sarees-2025-10-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Latest Blouse Designs 2025: लहंगा-साड़ी के साथ तैयार कराएं ब्लाउज की ऐसी डिजाइन, खूबसूरती देखकर हर कोई जलेगा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Latest Blouse Designs 2025: लहंगा-साड़ी के साथ तैयार कराएं ब्लाउज की ऐसी डिजाइन, खूबसूरती देखकर हर कोई जलेगा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 06 Oct 2025 04:12 PM IST
सार
Latest Blouse Designs For Wedding And Festival Season: त्योहारों के साथ-साथ शादी का सीजन भी शुरू हो गया है। ऐसे में यहां कुछ ऐसे ब्लाउज की डिजाइन हम दिखाने जा रहे हैं, जो साड़ी के साथ-साथ लहंगे के साथ भी जचेंगी।
विज्ञापन
1 of 6
लहंगा-साड़ी के साथ तैयार कराएं ब्लाउज की ऐसी डिजाइन
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Latest Blouse Designs For Wedding And Festival Season: त्योहारों और शादी के सीजन के साथ हर महिला अपने लुक को खास बनाना चाहती है। इस अवसर पर साड़ी और लहंगे के साथ पहनने के लिए सही ब्लाउज डिजाइन चुनना बेहद महत्वपूर्ण होता है। ये न केवल आपके कपड़ों की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि आपके पूरे अंदाज को भी निखारता है।
आजकल ब्लाउज की डिजाइन में कई नए ट्रेंड्स देखने को मिल रहे हैं, जो पारंपरिक और आधुनिकता का बेहतरीन मेल पेश करते हैं। चाहे आप क्लासिक, एंबेलिश्ड, या फिर वेस्टर्न टच वाली डिजाइन पसंद करें, हर स्टाइल में कुछ नया और खास होता है।
इस लेख में हम आपके लिए ऐसे ब्लाउज डिजाइन लेकर आए हैं जो साड़ी और लहंगे दोनों के साथ खूबसूरती से मेल खाते हैं और शादी के अवसर पर आपके आकर्षण को बढ़ा देंगे। तो तैयार हो जाइए इस सीजन के लिए फैशनेबल और स्टाइलिश ब्लाउज चुनने के लिए।
2 of 6
ट्यूब ब्लाउज
- फोटो : instagram
ट्यूब ब्लाउज
अगर आपको ग्लैमरस दिखने का शौक है तो इस तरह का ट्यूब ब्लाउज अवश्य बना लें। इस तरह का ट्यूब ब्लाउज आपकी सिंपल सी साड़ीमें चार चांद लगा देगा। इसे आप साड़ी के साथ ही पहनेंगी तो ये ज्यादा अच्छा लगेगा। साड़ी के साथ पहनने पर जब एक साइड में इसमें पल्लु जाएगा, तो ये देखने में प्यारा लगेगा।
3 of 6
सिंपल स्लीवलेस
- फोटो : instagram
सिंपल स्लीवलेस
ऐसा सिंपल स्लीवलेस ब्लाउज तो साड़ी और लहंगा दोनों के साथ अच्छा लगेगा। इसे बनवाते समय नेक डिजाइन सिंपल ही रखें, क्योंकि इसमें ऐसा ही लुक अच्छा लगता है। ऐसे ब्लाउज को बैकलेस बनवाएं। ये बैकलेस होगा, तभी देखने में कमाल लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बस्टियर ब्लाउज
- फोटो : instagram
बस्टियर ब्लाउज
ये भी उन महिलाओं और लड़कियों के लिए परफेक्ट डिजाइन है, जिन्हें ग्लैमरस दिखना पसंद है। सिंपल साड़ी के साथ आप भूमि के जैसा ही 3-डी फ्लोरल मोटिफ्स वाले बस्टियर ब्लाउज बनवा सकती हैं। बस्टियर ब्लाउज की ऐसी स्ट्रैपलेस डिजाइन एक सहज और आकर्षक लुक देने में आपकी मदद करेगी।
विज्ञापन
5 of 6
कोर्सेट कुर्ती
- फोटो : instagram
कोर्सेट कुर्ती
आजकल महिलाओं को लहंगे के साथ ऐसी कोर्सेट स्टाइल वाली कुर्ती काफी पसंद आ रही है। कोर्सेट जो कि काफी फिटेड होता है, उसे जब कुर्ती स्टाइल में बनवाया जाता है, तो उसका लुक कमाल का लगता है। इसे हमेशा स्लीवलेस ही बनवाएं, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।