फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Instant Mehndi On Karwa Chauth: बस कुछ चीजों से घर पर ही तैयार करें मेहंदी, जिससे 5 मिनट में रच जाएंगे हाथ

Fri, 10 Oct 2025 09:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 10 Oct 2025 09:48 AM IST
सार

How To Make Instant Mehndi On Karwa Chauth 2025: अगर आप रात को मेहंदी नहीं लगा पाई हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। घर पर इंस्टेंट मेहंदी बनाकर उसे लगाएं। इंस्टेंट मेहंदी तुरंत रंग देती है। 

विज्ञापन
karwa chauth 2025 how to make instant mehndi at home instant mehndi kaise banayein
बस कुछ चीजों से घर पर ही तैयार करें मेहंदी, जिससे 5 मिनट में रच जाएंगे हाथ - फोटो : अमर उजाला
How To Make Instant Mehndi On Karwa Chauth 2025: आज देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में सुहागिनों ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा है। इस दिन सभी महिलाएं खूब सज-धज कर करवा माता की पूजा करती हैं। करवा चौथ की रात चांद को अर्घ्य देने से पहले महिलाएं श्रृंगार करती हैं, जिसमें मेहंदी लगाना सबसे अहम होता है। 


अगर आप किसी वजह से एक रात पहले मेहंदी नहीं लगा पाई हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए लाए हैं ऐसा तरीका जिससे आप घर पर ही इंस्टेंट मेहंदी तैयार कर सकती हैं और वो भी कुछ ही मिनटों में।

 साथ ही हम आपको कुछ बेहद आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स भी बताएंगे, जिन्हें आप पांच मिनट में अपने हाथों पर सजा सकती हैं। ये उपाय न केवल समय बचाएगा बल्कि आपको एक खूबसूरत और ट्रेंडी लुक भी देगा। चलिए जानते हैं घर पर इंस्टेंट मेहंदी बनाने का आसान तरीका।
 
karwa chauth 2025 how to make instant mehndi at home instant mehndi kaise banayein
मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन - फोटो : Freepik.com
मेहंदी बनाने का सामान
  •  चायपत्ती – 2 टेबल स्पून
  •  गुड़ – 1 टेबल स्पून
  •  कॉफी पाउडर – 1 टीस्पून
  •  नींबू का रस – 1 टेबल स्पून
  •  चीनी – 1 टीस्पून
  •  नीलगिरी का तेल – 2–3 बूंद

 
karwa chauth 2025 how to make instant mehndi at home instant mehndi kaise banayein
मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन - फोटो : instagram
मेहंदी तैयार करने की विधि

इसके लिए सबसे पहले एक कप पानी में चायपत्ती, गुड़ और कॉफी डालें। इसे तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए। अब इसे छानकर ठंडा होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
karwa chauth 2025 how to make instant mehndi at home instant mehndi kaise banayein
मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन - फोटो : instagram
इसके बाद इस ठंडे काढ़े में नींबू का रस और चीनी मिलाएं। ये मिक्सचर आपकी त्वचा पर अच्छा रंग चढ़ाने में मदद करेगा। इसमें कुछ बूंदें युकलिप्टस ऑयल की डालें जिससे रंग और अधिक गहरा हो।
विज्ञापन
karwa chauth 2025 how to make instant mehndi at home instant mehndi kaise banayein
मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन - फोटो : instagram
एक ईयर बड की मदद से इस मिक्सचर को हाथों पर मनचाहे डिज़ाइन में लगाएं। आप स्टेन्सिल्स या टैटू पेपर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed