फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth Red Saree Look: इन टिप्स को अपनाकर करवा चौथ पर लाल साड़ी में दिखेंगी एकदम दुल्हन सी

Tue, 07 Oct 2025 09:49 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 07 Oct 2025 09:49 AM IST
सार

Karwa Chauth Red Saree Look: अगर आप भी इस करवा चौथ लाल रंग की साड़ी पहनना चाहती हैं तो उसे सही से स्टाइल करने का तरीका यहां जान लें। 

विज्ञापन
karwa chauth 2025 how to style red saree on karwa chauth step by step guide
करवा चौथ के मौके पर लाल साड़ी स्टाइल करने का सही तरीका - फोटो : Adobe stock

Karwa Chauth Red Saree Look: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस साल ये त्योहार 10 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। इस खास दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पारंपरिक परिधान पहनकर सज-धज कर पूजा करती हैं। बात जब सुहागिन महिलाओं के सजने की हो रही है तो लाल साड़ी का खास महत्व देखा जाता है।



दरअसल, लाल रंग की साड़ी करवा चौथ के लिए सबसे अहम होती है। ये नारीत्व, प्रेम और सौभाग्य का प्रतीक होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी लाल साड़ी को इस करवा चौथ खास तरह से स्टाइल करें। जी हां, लाल साड़ी को सही तरीके से स्टाइल करना बेहद जरूरी होता है ताकि आपका लुक परंपरागत होने के साथ-साथ ट्रेंडी भी लगे। इसी के लिए हम आपको आज कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। 

karwa chauth 2025 how to style red saree on karwa chauth step by step guide
साड़ी का फैब्रिक चुनें - फोटो : instagram
 साड़ी का फैब्रिक चुनें

अपने बनारसी साड़ी लुक को परफेक्ट बनाने के लिए सबसे पहले करवा चौथ के लिए लाल साड़ी का फैब्रिक परफेक्ट चुनें। इसके लिए सिल्क, बनारसी या जॉर्जेट की साड़ी करवा चौथ के लिए परफेक्ट रहती है। शिफॉन जैसे हल्के फैब्रिक की साड़ियां लेने से बचें, इससे आपका लुक हल्का दिखेगा। वेलवेट का भी अभी ट्रेंड नहीं आया है।

 
karwa chauth 2025 how to style red saree on karwa chauth step by step guide
ब्लाउज हो डिजाइनर - फोटो : instagram
ब्लाउज हो डिजाइनर

अपनी साड़ी के साथ सिंपल ब्लाउज पहनने का ट्रेंड अब पुराना हो गया है। अब महिलाएं हर साड़ी के साथ डिजाइन ब्लाउज चुनती हैं। ऐसे में आपको भी डीप नेक, बैकलेस या मिरर वर्क वाले ब्लाउज से ग्लैम लुक मिलेगा। जरूरी नहीं है कि आप मैचिंग का ब्लाउज ही खरीदें। आप चाहें तो कॉन्ट्रास्ट रंग का ब्लाउज भी साड़ी के साथ पहन सकती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
karwa chauth 2025 how to style red saree on karwa chauth step by step guide
दुपट्टा ड्रेपिंग - फोटो : instagram
दुपट्टा ड्रेपिंग

अपने साड़ी लुक को खूबसूरत बनाने के लिए इसके साथ अपनी शादी का दुपट्टा जरूर अटैच करें। कंधे पर एक साइड पिन करके दुपट्टे को ऐसे अटैच करें, ताकि आप इसे सिर पर भी ले सकें। 

 
विज्ञापन
karwa chauth 2025 how to style red saree on karwa chauth step by step guide
सही ज्वेलरी का चयन करें - फोटो : instagram
सही ज्वेलरी का चयन करें

इस बात का ध्यान रखें कि हैवी-हैवी ज्वेलरी का ट्रेंड अब चला गया। ऐसे में हल्का सा गोल्डन या कुंदन सेट पहनें। इसके साथ अपने लुक को पूरा करने के लिए मांगटीका और नथ जरूर लगाएं। इतना ही नहीं इस लुक के साथ हाथों में चूड़ियां सबसे ज्यादा जरूरी हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed