फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nail Extension Designs: करवा चौथ पर कराना है नेल एक्सटेंशन तो ये डिजाइन लगेंगी सबसे प्यारी

Thu, 09 Oct 2025 03:33 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 09 Oct 2025 03:33 PM IST
सार

Nail Extension Designs: करवा चौथ का मौका है, तो चेहरे के साथ-साथ अपने नाखूनों को भी खूबसूरत बनाएं। नाखूनों पर लेटेस्ट डिजाइन का नेल एक्सटेंशन कराकर अपना लुक बदल दें। 

विज्ञापन
karwa chauth 2025 nail extension design ideas trendy Nail art Design For Karwa Chauth nail
Nail Extension - फोटो : instagram
Nail Extension Designs: करवा चौथ का त्योहार हर विवाहित महिला के लिए खास होता है। इसलिए इसकी तैयारी वो हफ्तों पहले शुरू कर देती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाएं न सिर्फ व्रत रखती हैं, बल्कि पूरे साज-श्रृंगार के साथ इस त्योहार को मनाती हैं। 


अगर आप भी करवा चौथ के लिए खूब सुंदर सजना चाहती हैं तो चेहरे की खूबसूरती के साथ-साथ हाथों की सुंदरता पर भी ध्यान दें। दरअसल, हाथों की खूबसूरती भी चेहरे की तरह ही जरूरी है, ताकि जब आप छलनी से चांद को देखें तो आपके हाथ भी खूबसूरत दिखें। 

हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए नेल एक्सटेंशन एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है, जो नाखूनों को न सिर्फ लंबा बल्कि ट्रेंडी और स्टाइलिश भी बनाता है। करवा चौथ 10 अक्तूबर को है, ऐसे में आज आप नेल आर्ट करा सकती हैं। इस लेख में हम आपको दिखाएंगे लेटेस्ट और ट्रेंडिंग नेल एक्सटेंशन डिजाइंस, जिन्हें आप पार्लर जाकर करवा सकती हैं। 
karwa chauth 2025 nail extension design ideas trendy Nail art Design For Karwa Chauth nail
Nail Extension - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

यदि शादी के बाद ये आपका पहला करवा चौथ व्रत है तो आपके लिए ये डिजाइन अच्छी साबित हो सकती है। ऐसी डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगी। इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको एक उंगली पर ग्लिटर लगवाकर बाकियों पर कुछ अलग सा अटैच कराना है।
karwa chauth 2025 nail extension design ideas trendy Nail art Design For Karwa Chauth nail
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

करवा चौथ में चांद का काफी महत्व होता है। इसलिए करवा चौथ के स्पेशल नाखूनों के लिए आप इस डिजाइन का चयन कर सकती हैं। इसमें अपने एक नाखून में चांद की झलक दिखाएं। इसे इस तरह से बनवाएं कि चांद हाइलाइट हो। जैसे कि बेस को हल्का रखकर किसी डार्क रंग से नेलपॉलिश से चांद बनवाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
karwa chauth 2025 nail extension design ideas trendy Nail art Design For Karwa Chauth nail
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

अगर आपके नाखून लंबे हैं तो आप इस डिजाइन का चयन कर सकती हैं। इसमें आपको हर नाखून में कुछ न कुछ एलिमेंट लगाना है। जैसे कि एक नाखून में नग वाली बो लगाकर बाकियों में सफेद रंग के फूल अटैच करें। लाल और गुलाबी नेल पॉलिश के साथ ये डिजाइन खूबसूरत लगती है। 
विज्ञापन
karwa chauth 2025 nail extension design ideas trendy Nail art Design For Karwa Chauth nail
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

लाल रंग सुहाग की निशानी होता है। ऐसे में आप लाल रंग वाले ऐसे एक्सटेंशन नाखूनों पर करा सकती हैं। लाल नाखूनों के साथ आपको इसकी टिप पर सिल्वर ग्लिटर करानी है। सिल्वर ग्लिटर की वजह से ही आपके नाखून बेहद खूबसूरत लगेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed