{"_id":"68e7460393bb1cee920fe7cc","slug":"karwa-chauth-mehndi-design-from-minimal-to-bridal-latest-mehndi-design-2025-10-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karwa Chauth Mehndi Design: मेहंदी लगवाने जा रही हैं तो इन डिजाइनों पर नजर अवश्य डालें, वरना सालभर होगा पछतावा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Karwa Chauth Mehndi Design: मेहंदी लगवाने जा रही हैं तो इन डिजाइनों पर नजर अवश्य डालें, वरना सालभर होगा पछतावा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:46 AM IST
सार
Karwa Chauth Mehndi Design From Minimal To Bridal: अगर आप आज मेहंदी लगवाने जा रही है तो जरा एक बार यहां दी गई डिजाइनों पर एक नजर डाल लें। इनमें से एक भी मेहंदी अगर आपने लगवा ली तो आपका लुक बदल जाएगा।
विज्ञापन
1 of 8
मेहंदी लगवाने जा रही हैं तो इन डिजाइनों पर नजर अवश्य डालें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Karwa Chauth Mehndi Design From Minimal To Bridal: कल करवा चौथ का दिन है, जिसका इंतजार हर भारतीय सुहागिन महिला सालभर करती है। ये दिन न सिर्फ निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना करने का है, बल्कि ये अवसर होता है सुहागिन महिलाओं के श्रृंगार और सजने-संवरने का। ऐसे में महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी अवश्य लगाती हैं।
चाहे नई-नवेली दुल्हन हों या कई वर्षों से करवा चौथ मना रहीं महिलाएं, हर किसी को चाहिए होती है एक खूबसूरत और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, जो उनके लुक में चार चांद लगा दे।
आजकल मार्केट में ब्राइडल स्टाइल से लेकर सिंपल मिनिमल डिजाइन तक, कई वैरायटी देखने को मिलती है। इस आर्टिकल में हम आपको दिखाएंगे कुछ ऐसी स्टाइलिश, यूनिक और आकर्षक मेहंदी डिज़ाइन्स जो इस करवा चौथ पर आपके हाथों को बना देंगी सबसे खास।
2 of 8
पहली डिजाइन
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
सबसे पहले नजर डालते हैं इस पहली डिजाइन पर, जो देखने में इतनी खूबसूरत है, कि इसे देखते ही आपके पति आपको गले से लगा लेंगे। इसके लिए आपको अपनी मेहंदी में न सिर्फ एक हथेली पर चांद की पूजा करती महिला की झलक दिखानी है, बल्कि दूसरे साथ में छलनी और दीपक भी बनवाना है। इसी हथेली पर अपने पति का नाम भी अवश्य लिखवाएं।
3 of 8
दूसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
नजर डालतें हैं दूसरी डिजाइन पर तो इसमें एक हथेली पर भोलेनाथ और मां पार्वती की तस्वीर बनी है तो वहीं दूसरी हथेली पर पूजा करती महिला की। ऐसे में आप इस डिजाइन का चयन कर सकती हैं। महादेव और मां पार्वती का प्रेम कितना अटूट है, ये बात किसी से छिपी भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
तीसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
कुछ अलग सी लेकिन खास डिजाइन की तलाश कर रही हैं तो ये अच्छा विकल्प है। इस डिजाइन में आपको हथेली पर तो चांद की पूजा करती महिला की झलक दिखानी है। वहीं कलाई के ऊपर हैप्पी करवा चौथ लिखवाना है। आप इस डिजाइन में अपने पति के लिए कुछ संदेश भी लिखवा सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 8
चौथी डिजाइन
- फोटो : instagram
चौथी डिजाइन
अपनी शादी की झलक भी आप अपनी मेहंदी में दिखा सकती हैं। खासतौर पर अगर शादी के बाद ये आपका पहला करवा चौथ है, तो आप इस मेहंदी की डिजाइन का चयन कर सकती हैं। इसमें दूल्हा-दुल्हन की झलक देखने में प्यारी दिखती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।