Karwa Chauth Special Mehndi: तीज की ही तरह करवा चौथ भी सुहागिनों का प्रमुख त्योहार है, जिसमें सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं। सजती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं। इस दिन के लिए महिलाएं हाथों पर मेहंदी लगवाती हैं। महिलाओं के लिए मेहंदी बहुत ही खास होती है, क्योंकि इसे लेकर कहा जाता है कि मेहंदी के रंग से पति के प्यार का भी अंदाजा लगाया जाता है। ऐसे में महिलाएं मेहंदी लगवाने का बेसब्री से इंतजार करती हैं।
Karwa Chauth Special Mehndi: बिना पार्लर जाए घर पर ही अपने हाथों पर रचाएं मेहंदी की ये आसान डिजाइन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sat, 19 Oct 2024 04:09 PM IST
सार
अगर आप भी उन महिलाओं में से हैं, जिन्हें मेहंदी लगवाना पसंद है तो चलिए आपको करवाचौथ के लिए कुछ खूबसूरत मेहंदी डिजाइन की डिजाइन दिखाते हैं।
विज्ञापन