फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth Saree Collection: करवा चौथ के लिए ये हैं ट्रेंडी साड़ी आइडिया, खरीदने से पहले जानें

Sun, 09 Oct 2022 11:22 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 09 Oct 2022 11:22 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth Special Saree Collection 2022 Check Latest Saree Look Photos Images
करवा चौथ की ट्रेंडिंग साड़ी - फोटो : instagram/imouniroy

Karwa Chauth Saree Collection: सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ का होता है। अधिकतर भारतीय महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत करती हैं। पूरा दिन निर्जला उपवास करने के बाद शाम में चांद देखकर पूजा करती हैं और व्रत खोलती हैं। इस दौरान उनके पति पूजा में साथ होते हैं। हर सुहागिन महिला के लिए करवा चौथ का पर्व बहुत महत्वपूर्ण है। करवा चौथ को लेकर महिलाएं काफी उत्सुक रहती हैं और पहले से ही बहुत सारी तैयारियां करने लगती हैं। सुहागिनों का पर्व उनके सोलह श्रृंगार के बिना अधूरा है। ऐसे में करवा चौथ का उपवास करने के वाली महिलाएं इस दिन अच्छे से तैयार होती हैं। कई महिलाएं अपने सुहाग का जोड़ा करवा चौथ की पूजा में पहनती हैं, तो कई महिलाएं इस मौके पर नई साड़ी या लंहगा पहनती हैं। अगर आप करवा चौथ के लिए नई साड़ी खरीदने जा रही हैं तो पहले जान लीजिए कि किस तरह की साड़ियों का ट्रेंड चल रहा है। फैशन ट्रेंड के मुताबिक करवा चौथ पर पहनें आकर्षक और सुंदर साड़ी।

Karwa Chauth Special Saree Collection 2022 Check Latest Saree Look Photos Images
करवा चौथ की ट्रेंडिंग साड़ी - फोटो : instagram/weddingwireindia

फ्लोरल बाॅर्डर साड़ी

 फ्लोरल प्रिंट आउटफिट टेंड में है। साड़ियों में भी आकर्षक फ्लोरल प्रिंट मिल रहे हैं लेकिन करवा चौथ के मौके पर सुंदर लुक के लिए बनारसी या सिल्क की साड़ी में बाॅर्डर पर फ्लोरल प्रिंट वाली इस डिजाइनर साड़ी को अपना सकते हैं। पीली साड़ी पर पिंक कलर के फूलों का बाॅर्डर और गोल्डन काम आपको नई दुल्हन जैसा लुक देगा। 

Karwa Chauth Special Saree Collection 2022 Check Latest Saree Look Photos Images
करवा चौथ की ट्रेंडिंग साड़ी - फोटो : instagram/tejasswiprakash

जरी वर्क सिल्क साड़ी

सिल्क फैब्रिक पर गोल्डन जरी वर्क के काम वाली इस तरह की साड़ी ट्रेंड में है। हल्की और आरामदायक होने के साथ ही इसे कैरी करने पर क्लासी लुक मिलेगा। तेजस्वी प्रकाश ने हरे रंग की जरी वर्क साड़ी पर पिंक कलर का ब्लाउज पेयर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth Special Saree Collection 2022 Check Latest Saree Look Photos Images
करवा चौथ की ट्रेंडिंग साड़ी - फोटो : instagram/tejasswiprakash

प्रिंटेड साड़ी 

अगर करवा चौथ पर भारी भरकम साड़ियों से अलग कुछ आरामदायक और अलग पहनना चाहते हैं तो तेजस्वी प्रकाश की इस तरह की फ्लोरल प्रिंट साड़ी को अपना सकते हैं। करवा चौथ पर पीच कलर, पाउडर ब्लू, पिंक या बेज रंग की साड़ी पर डार्क रंग के प्रिंट बहुत ही आकर्षक और खास लुक देंगे। साड़ी के साथ आप हैवी ब्लाउज या चोकर कैरी कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Karwa Chauth Special Saree Collection 2022 Check Latest Saree Look Photos Images
करवा चौथ की ट्रेंडिंग साड़ी - फोटो : Instagram/norafatehi

शिमरी साड़ी

इन दिनों शिमरी साड़ी का चलन बढ़ गया है। शादी पार्टी के मौके पर इस तरह की साड़ी बहुत सुंदर लुक देती है। करवा चौथ पर आप शिमर और ग्लिटर वर्क साड़ी पहन सकती हैं। लेस वर्क के साथ इस तरह की साड़ी आपको करवा चौथ के सामने अलग ही चमक देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed