बॉलीवुड की हसीनाएं अपने स्टाइलिश लुक से हर किसी को अपना दीवाना बना देती हैं। फिर वो चाहे उनका एक्स्ट्रीम बोल्ड लुक हो या फिर देसी अंदाज। हर बार ये हसीनाएं कुछ ऐसे लुक में दिखती हैं कि बस सब उन्हें देखते ही रह जाएं। ऐसे में बात जब लाल साड़ी की हो तो कहना ही क्या? आलिया भट्ट से लेकर नई-नवेली एक्ट्रेस बनीं जान्हवी कपूर भी लाल साड़ी में ऐसे दिखीं कि बस पूरी लाइमलाइट चुरा ली। तो आगे की स्लाइड में देखिए इन बॉलीवुड एक्ट्रेस की लाजवाब लाल साड़ी में खूबसूरत तस्वीरें।
लाल साड़ी में कहर ढा रहीं थी ये हसीनाएं, जिसने भी देखा बस मुंह से निकली तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो आलिया भट्ट को साड़ी में बहुत कम मौके पर देखा गया है। लेकिन जब भी वो साड़ी पहनती हैं तो देखने वाले बस देखते ही रह जाते हैं। आलिया ने एक इवेंट के लिए ऑर्गेंजा की लाल साड़ी चुनी। जिसे स्लीवलेस ब्लाउज और स्लीक मिड पार्टीशन लो बन के साथ पूरा किया था। वहीं कानों में भारी-भरकम झुमके उनके लुक को पूरा देसी बना रहे थे। वहीं आलिया इस लाल साड़ी में कयामत लग रही थीं।
जान्हवी कपूर की इस लाल साड़ी को देख हर किसी की निगाहें इन्हीं पर टिक गई। मिनिमम मेकअप, नो एक्सेसरीज और लाइट कर्ली बीच वेव बालों के साथ जान्हवी ने मनीष मल्होत्रा की इस लाल साड़ी में पूरे इवेंट की लाइमलाइट चुरा ली थी। वहीं इस साड़ी का सबसे खास हिस्सा था हैवी एंब्रायडरी वाला ब्लाउज जिसे जान्हवी ने प्लजिंग वी नेकलाइन और स्लीवलेस डिजाइन के साथ पहना था।
बॉलीवुड की फैशन क्वीन बेबो कैसे इस मामले में पीछे रह सकती हैं। जब सिंपल सी लाल साड़ी में बेबो ने महफिल में कदम रखा तो सबकी निगाहें बस उन्हें ही देखने लगी। और उनकी इस लाल साड़ी के साथ लाइमलाइट चुराई माथे पर लगे सिंदूर ने। बेबो ने इस शिफॉन फैब्रिक की साड़ी जिस पर शिमरी बॉर्डर बना था। स्लीवलेस ब्लाउज के साथ मैच किया था। वहीं उनकी स्लिम फिगर इस लगभग शियर फैब्रिक की साड़ी को कांप्लीमेंट करने के लिए काफी थी।
वहीं बात करें ठेठ देसी अंदाज की तो अनुष्का शर्मा ने अपने दिल्ली वाले रिसेप्शन में लाल बनारसी साड़ी में सबका दिल जीत लिया था। लाल साड़ी और माथे पर सिंदूर लगाए वो नई-नवेली दुल्हन बनीं बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं अनुष्का ने इस लाल साड़ी को कोहल आईज और न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ पूरा किया था।