Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
katrina kaif in peach color sabyasachi kurta with vicky kaushal make first appearance after wedding
{"_id":"61b97de9d7ac383c0f3a7c3f","slug":"katrina-kaif-in-peach-color-sabyasachi-kurta-with-vicky-kaushal-make-first-appearance-after-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Katrina Kaif: हाथों में चूड़ा और मांग में सिंदूर, कटरीना कैफ का दिखा नई दुल्हन वाला लुक","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Katrina Kaif: हाथों में चूड़ा और मांग में सिंदूर, कटरीना कैफ का दिखा नई दुल्हन वाला लुक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कटरीना कैफ और विकी कौशल शादी के बाद मुंवई लौट आएं हैं। हाथों में हाथ थामें इस कपल ने कैमरे को भरपूर पोज दिए। वहीं कटरीना का नई दुल्हन वाला लुक हर किसी को पसंद आ रहा है। हाथों में चूड़ा और मांग में सिंदूर लगाए कटरीना बेहद खुश नजर आ रही थीं। विकी और कटरीना ने राजस्थान के सवाई माधोपुर के होटल में सात फेरे लिए। जिसके बाद वो मुंबई पहुंचे।
2 of 5
katrina kaif
- फोटो : instagram/katrinakaif
कटरीना ने अपनी शादी के लिए डिजाइनर सब्यसाची के कपड़ों से लेकर ज्वैलरी तक पहनी। मेहंदी, हल्दी और शादी के साथ ही प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए कटरीना सब्यसाची की खास फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी को पहने थीं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद इंस्टग्राम पर साझा की थीं।
3 of 5
katrina kaif
- फोटो : instagram/katrinakaif
इस फोटोशूट के लिए कटरीना ने हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी। जिस पर हैड प्रिंट फूलों का काम किया गया था। वहीं साथ फुल स्लीव ब्लाउज और शियर फैब्रिक इस साड़ी को बेहद खूबसूरत बना रहे थे। साड़ी के साथ एक लंबी वेल भी ऐड की गई थी। वहीं कटरीना ने शादी के बाद पहली बार कैमरे के सामने आने के लिए भी सब्यसाची के ही आउटफिट को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना ने पीच कलर का लांग कुर्ता और चूड़ीदार पायजामा पहना था। जिसे मैचिंग की जूतियों के साथ कंप्लीट लुक दिया गया था। वहीं कटरीना मांग में लाल सिंदूर और लाल चूड़ा हाथों में पहने बिल्कुल नई नवेली दुल्हन की तरह नजर आ रही थीं। जबकि विक्की कौशल लाइट शेड के कपड़ों में फॉर्मल लुक में नजर आए।
विज्ञापन
5 of 5
katrina kaif
- फोटो : instagram/alia bhatt
बता दें कि विकी और कटरीना ने 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में सात फेरे लिए। अपनी शादी में कटरीना ने हल्दी से लेकर फेरे तक हर रस्म के लिए सब्यसाची के डिजाइन किए लहंगों को ही चुना। जिसमे उनका लुक बेहद खूबसूरत नजर आया।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।