बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ अपनी खूबसूरती के साथ ही फैशन सेंस के मामले में भी काफी अलग है। ग्लैमरस लुक हो या फिर ट्रेडिशनल लुक। हर आउटफिट को कटरीना बड़े ही एलिगेंस के साथ पहनती हैं। शार्ट ड्रेस से लेकर बोल्ड नेकलाइन में तो फैंस उनके दीवाने हैं। वहीं उनका देसी लुक भी हर किसी को क्रेजी बना देता है। वहीं कटरीना की फीमेल फैंस उनके लुक को कॉपी कर सकती है। साड़ी हो या फिर लहंगा देसी लुक के साथ उनके ब्लाउज के डिजाइन भी काफी हटके होते हैं। आगे की स्लाइड में देखें कटरीना के ब्लाउज डिजाइन
आज का फैशन: कटरीना कैफ के इन ब्लाउज डिजाइन को करें कॉपी, मिलेगा परफेक्ट लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लजिंग वी नेकलाइन इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में है। जिसे आप कटरीना कैफ की तरह ब्लाउज में बनवा सकती हैं। लहंगे से लेकर साड़ी के लिए हैवी फैब्रिक के ब्लाउज में वी नेकलाइन डिजाइन काफी खूबसूरत लगेगी। वहीं ये स्टाइलिश लुक भी देगी। जिसे आप शियर फैब्रिक की चुनरी या फिर साड़ी के साथ मैच कर और भी ज्यादा परफेक्ट लुक पा सकते हैं।
अगर आप स्लीव के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं लेकिन सेफ रहकर, तो कटरीना कैफ का ये फुल स्लीव ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट की रेगुलर साड़ी के साथ फुल स्लीव और जूल नेकलाइन के ब्लाउज के साथ आप स्टाइलिश टच दे सकती हैं। कटरीना कैफ की तरह ही ये काफी क्लासी लुक लगेगा।
किसी भी फ्लोरल या फिर लहरिया प्रिंट की साड़ी, लहंगे के साथ आप प्लेन फैब्रिक का ब्लाउज चुनें। कटरीना कैफ ने फ्लोरल प्रिंट के लहंगे और चुनरी के साथ प्लेन ब्लाउज चुना है। जो उनके पूरे लुक को बैलेंस कर रहा है। आप भी इस तरह के ब्लाउज की मदद से पूरे लुक को परफेक्ट बना सकते हैं। जो कि बैलेंस लगेगा और आंखों को सुकून देगा।
ब्लैक कलर के ब्लाउज के साथ आप कई रंग के साड़ी और स्कर्ट को मैच कर सकती हैं। कटरीना ने हैवी एंब्रायडरी लहंगे के साथ प्लेन शार्ट स्लीवलेस डिजाइन का ब्लाउज चुना है। इस तरह आप भी स्मार्टली ब्लैक स्लीवलेस ब्लाउज के साथ कई आउटफिट को मैच कर सकते हैं।