फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath Yatra 2024: केदारनाथ यात्रा पर जाने की बना रहे हैं योजना तो ऐसे कपड़ों को जरूर रखें साथ

Sat, 11 May 2024 04:58 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 11 May 2024 04:58 PM IST
सार

अगर आप केदारनाथ यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो अपने बैग में कुछ खास कपड़े जरूर रखें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो। 

विज्ञापन
kedarnath Yatra 2024 important things you should carry for kedarnath Yatra
केदारनाथ यात्रा - फोटो : PTI

Kedarnath Yatra 2024: आज यानी कि शुक्रवार को अक्षय तृतीया के पावन दिन बाबा केदारनाथ धाम का दरबार भक्तों के लिए खोल दिया गया है। केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम की यात्रा का आरंभ हो जाता है। यात्रा आरंभ होने से पहले ही सभी धामों में सारी व्यवस्थाएं की गई है, ताकि आने वाले दर्शनार्थियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो।



केदारनाथ धाम उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। यहां जाने के लिए पहले से पंजीकरण कराना अनिवार्य होता है। लोग दूर-दूर से बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए आते हैं। यहां जाने के लिए आपको 20 किमी की पैदल यात्रा भी करनी पड़ती है। हालांकि अगर आप पैदल यात्रा नहीं करना चाहते तो आपको यहां खच्चर भी मिल जाते हैं, जो आपकी इस यात्रा को पूरा करने में मदद करेंगे।

बहुत से लोग इस साल पहली बार केदारनाथ यात्रा जाने की योजना बना रहे हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो अपना बैग पैक करते समय कपड़ों का ध्यान रखें। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे कपड़े लेकर केदारनाथ जा सकते हैं। 

kedarnath Yatra 2024 important things you should carry for kedarnath Yatra
केदारनाथ यात्रा - फोटो : iStock

आरामदाक कपड़ों को दें प्राथमिकता 

अगर आप पहली बार केदारनाथ यात्रा के लिए जा रहे हैं तो अपने साथ आरामदायक कपड़े लेकर जाएं। ऐसा नहीं करने पर आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में ध्यान रखें कि ढीले-ढाले कपड़ों को ही अपने साथ रखें। 

kedarnath Yatra 2024 important things you should carry for kedarnath Yatra
केदारनाथ यात्रा - फोटो : PTI


ऊनी कपड़े हैं जरूरी

केदारनाथ में मौसम का पता नहीं लगता है, ऐसे में अपने साथ ऊनी जैकेट जरूर लेकर जाएं। इसे खरीदते वक्त ध्यान रखें कि इनकी क्वालिटी अच्छी हो। अच्छी क्वालिटी के स्वेटर और जैकेट ज्यादा भारी नहीं होते, जबकि ये काफी गर्मी पहुंचाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kedarnath Yatra 2024 important things you should carry for kedarnath Yatra
केदारनाथ यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


रेनकोट है जरूरी

केदारनाथ में कभी भी बारिश हो जाती है। ऐसे में रेनकोट अपने साथ जरूर रखें। अगर आपके पास रेनकोट होगा तो आपको इधर-उधर भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 


 

विज्ञापन
kedarnath Yatra 2024 important things you should carry for kedarnath Yatra
केदारनाथ यात्रा - फोटो : iStock

टोपी और मफलर जरूर रखें 

बाबा केदारनाथ के धाम में सर्दी का मौसम हमेशा रहता है। ऐसे में अपने साथ गर्म टोपी और मफलर जरूर रखें। खासतौर पर अगर आप रात के वक्त बाबा के दर्शन के लिए निकल रहे हैं तो टोपी और मफलर होना बेहद जरूरी है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed