साउथ की अभिनेत्रियां सुंदर होने के साथ ही जबरदस्त अदाकारी भी दिखाती हैं। निर्देशक जी सुरेश कुमार और अभिनेत्री मेनका की बेटी कीर्थि सुरेश भी अपने फेशन और अभिनय के कारण अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। बीच में अफवाहें सुनने में आई थीं की प्रभास की आदिपुरुष में उन्हें सीता बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है लेकिन बात में यह रोल कीर्ति सेनन को करने के लिए दिया गया। कीर्थि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुकी हैं। सोशल मीडिया पर वे सक्रिय रहती हैं और अलग-अलग ड्रेस में लाजवाब तस्वीरें भी पोस्ट करती रहती हैं। उनके साड़ी लुक्स काफी चर्चा में रहते हैं क्योंकि वे अलग-अलग तरह से साड़ी कैरी करके तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं लेकिन हाल ही में किर्थी ने वेस्टर्न लुक में तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वे बेहद आकर्षक दिखाई दे रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए कीर्थि के जबरदस्त लुक्स।
साउथ की यह अभिनेत्री दिखाई देती हैं बेहद सुंदर, जीत चुकी हैं राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है लुक
कीर्थि ने वेस्टर्न आउटफिट में अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा की है। जिसमें उन्होंने गुलाबी रंग का फ्लोरल गाउन पहना हुआ है। यह एकदम सिंपल होने के कारण क्लासी लुक दे रहा है। वे कमर पर हाथ रखते हुए अच्छा सा पोज दे रही हैं। ड्रेस का नेक भी बहुत खूबसूरत है।
ऐसी है बालों की स्टाइलिंग
कीर्थि ने इसी ड्रेस में एक अन्य तस्वीर साझा की है जिसमें उन्होंने बालों की स्टाइल बहुत अच्छी लग रही है। बालों को पीछे से बन में बांधा हुआ है और आगे से कुछ बाल उड़कर उनके चेहरे पर आ रहे हैं। स्माइल के साथ उनका यह लुक पूरा हो रहा है। न्यूड मेकअप किया हुआ है। कानों में छोटे टॉप्स पहने हुए हैं।
साड़ी में लगती हैं जबरदस्त
कीर्थि के साड़ी लुक्स भी एकदम क्लासी हैं। इस लुक में उन्होंने फुल वाइट साड़ी पहनी हुई है। बालों में बीच से पार्टिंग करने की वजह से उनका चेहरा बिल्कुल अलग नजर आ रहा है। साड़ी के साथ हॉफ स्लीव्स का ब्लाउज उन्होंने पहना हुआ है और हाथों में नेलपेंट लगाई है।
कीर्थि अपने पारंपरिक लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट्स भी करती हैं। इस लुक में उन्होंने जैकेट के साथ एक सुंदर सी साड़ी पहन रखी है। जैकेट के ऊपर से पल्लू को निकाल रखा है और कमर पर बेल्ट लगाया हुआ है। ग्रे कलर की साड़ी में वे बेहद सुंदर दिखाई दे रही हैं।

कमेंट
कमेंट X