सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जान्हवी के बाद वायरल हो रहा है खुशी का ये बोल्ड लुक, अमिताभ बच्चन की नाती ने किया है कमेंट

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 19 Jun 2021 02:13 PM IST
विज्ञापन
khushi kapoor sister of jamhvi kapoor in purple bikini look
khushi kapoor - फोटो : instagram

पिछले दिनों जान्हवी कपूर का बिकिनी लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ था और अब उनकी छोटी बहन खुशी कपूर भी बिकनी में नजर आ रही हैं। खुशी पूल के आगे पर्पल कलर की बिकिनी पहनकर खड़ी हुई हैं। जिसके बाद से प्रशंसक दोनों बहनों की तुलना भी कर रहे हैं। खुशी इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने एक से बढ़कर एक लुक्स साझा भी करती हैं। गर्मियों में जहां कई सारी अभिनेत्रियों ने अपने बोल्ड लुक्स साझा किए थे, वहीं अब जब गर्मियां खत्म होने आई हैं तो खुशी अपनी पूल की तस्वीरें साझा कर रही हैंं। खुशी के इस लुक पर उनके फैंस की अलावा नव्या नंदा और शनाया कपूर ने भी कमेंट किया है। खुशी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो भी डालती रहती हैं। जल्द ही वे भी बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। अगली स्लाइड्स से देखिए खुशी कपूर का यह पर्पल बिकिनी वाला बोल्ड अंदाज। 

Trending Videos
khushi kapoor sister of jamhvi kapoor in purple bikini look
खुशी कपूर - फोटो : instagram

ऐसा है लुक
खुशी ने पूरी पर्पल कलर की बिकिनी पहन रखी है जिसके साथ इसी रंग का श्रग भी उन्होंने डाला हुआ है। यह एक टू-पीस बिकिनी है जिसमें बॉटम में कमर पर बेल्ट स्टाइल दिया हुआ है। जिसके बीच में मोती का एक रिंग दिया हुआ है। श्रग घुटनों तक आ रहा है और लाइट फेब्रिक का भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
khushi kapoor sister of jamhvi kapoor in purple bikini look
खुशी कपूर - फोटो : instagram

कर्ल्स लग रहे हैं अच्छे 
खुशी का हेयरस्टाइल इस लुक के साथ जंच रहा है। बालों को उन्होंने खोल रखा है और उनके कर्ल्स हाइलाइट हो रहे हैं। तस्वीर में वे धूप में खड़ी हुई हैं, इस वजह से उनके बालों का कलर भी एकदम उठकर दिखाई दे रहा है। वे नंगे पैर नजर आ रही हैं। 

khushi kapoor sister of jamhvi kapoor in purple bikini look
khushi kapoor - फोटो : instagram

पूल लुक है परफेक्ट
पिछली तस्वीरों में खुशी के पूल लुक को उनका चश्मा पूरा कर रहा है। ब्लेक कलर के गॉगल्स उन्होंने लगाया हुई हैं जिसकी फ्रेम स्टाइलिश है और उसकी बॉर्डर पर सफेद डॉट्स वाली डिजाइन है। हाथ में उन्होंने पतली सी चेन वाला एक सिल्वर ब्रेसलेट डाला हुआ है। इसके अलावा उन्होंने कोई एसेसरीज नहीं पहनी हुई है। 

 

विज्ञापन
khushi kapoor sister of jamhvi kapoor in purple bikini look
खुशी कपूर - फोटो : instagram
नव्या ने किया ये कमेंट
खुशी कपूर की इस पोस्ट पर कई सारे कमेंट्स आ चुके हैं। अमिताभ बच्चन की नाती नव्या ने उनके इस लुक को बहुत पसंद किया है और क्यूट कमेंट किया है। शनाया कपूर भी गर्ल यू ओन कमेंट कर रही हैं। जान्हवी भी अक्सर खुशी की तस्वीरों पर कमेंट्स करती रहती हैं। इस तस्वीर के साथ खुशी ने पूल डे कैप्शन डाला है और पर्पल हार्ट और सूरज की इमोजी पोस्ट की है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed