{"_id":"62ab1292b4e8a757004719ce","slug":"khushi-kapoor-checkered-green-bodycon-mini-dress-worth-2k","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Khushi Kapoor: खुशी कपूर ने मिनी ड्रेस में साझा की तस्वीर, बजट में है कीमत","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Khushi Kapoor: खुशी कपूर ने मिनी ड्रेस में साझा की तस्वीर, बजट में है कीमत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 16 Jun 2022 05:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
khushi kapoor
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्टार किड्स खुशी कपूर जब भी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। वो तुरंत ही वायरल हो जाती है। ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। बड़े पर्दे पर जल्दी ही नजर आने वाली खुशी कपूर इस बार कपड़ों की कीमत की वजह से लाइमलाइट में है।
2 of 5
khushi kapoor
- फोटो : instagram
जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर वैसे तो अपने फैशन सेंस से हर किसी को इंप्रेस करती रहती है। फिर वो चाहे बॉडीकॉन ड्रेस हो या फिर शार्ट्स, स्टाइलिश टॉप से लेकर बोल्ड और ग्लैमरस लुक के लिए भी खुशी के पास काफी सारे आउटफिट है। लेकिन कई मौकों पर खुशी अपने बजटफ्रेंडली कपड़ों की वजह से सारी लाइमलाइट चुरा लेती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। जब वो बिल्कुल ही सस्ते कपड़ों में तैयार दिखीं।
3 of 5
khushi kapoor
- फोटो : instagram
लेटेस्ट तस्वीरों में खुशी कपूर बैठकर पोज दे रही हैं। जिसमे उन्होंने हरें रग के चेकर्ड प्रिंट वाली छोटी सी ड्रेस पहन रखी है। इस लाइनिंग वाली मिनी ड्रेस जिसकी बॉडी फिटिंग खुशी कपूर की स्लिम फिगर को फ्लांट कर रही है। वहीं ये सिंपल सी स्टाइलिश ड्रेस ग्लैमरस दिख रही है। जिसकी राउंड नेकलाइन और स्लीवलेस डिजाइन के साथ ही रिब्ड डिटेलिंग कमाल लग रही है। खुशी ने इस ड्रेस को काफी खूबसूरती से स्टाइल किया है। जिसमे हूप्स ईयररिंग के साथ ही रिंग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
khushi kapoor
- फोटो : instagram
एक्सेसरीज के साथ ही खुशी का मेकअप भी काफी गॉर्जियस लुक देता है। खुशी ने अपने ब्राउन बालों को बैंग्स के साथ ही खुला रखा है। इसके साथ खुशी ने न्यूट्रल टोन का मेकअप और पिंक लिपस्टिक लगा रखा है। जिसके साथ उनका चिक लुक स्टाइलिश और ग्लैमरस दिख रहा है। वहीं खुशी के इस आउटफिट की कीमत भी बेहद बजट में है।
विज्ञापन
5 of 5
khushi kapoor
- फोटो : instagram
खुशी कपूर की ये नीटेड चेकर्ड प्रिंट ड्रेस क्लोदिंग लेबल जारा से ली गई है। जिसकी कीमत भी काफी बजट में है। किसी भी स्टाइलिश लड़की के लिए ये कीमत ज्यादा नही होगी। दरअसल. वेबसाइट पर ये ड्रेस मिलेगी करीब 2590 रुपये। जिसे सुनकर जरा सा भी हैरानी नहीं होगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।