{"_id":"620f98da3cb4df4f0239dc82","slug":"khushi-kapoor-in-yellow-co-ord-set-with-criss-cross-design-in-top-look-bold","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Khushi Kapoor: खुशी कपूर ने पहना डोरी से बंधा ऐसा टॉप, देखने वाले रह गए हैरान","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Khushi Kapoor: खुशी कपूर ने पहना डोरी से बंधा ऐसा टॉप, देखने वाले रह गए हैरान
स्टार कि़ड्स अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकरु सुर्खियों में रहते हैं। इसी में शामिल हैं जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर। जो अपने स्टाइलिश कपड़ों की वजह से फैंस के बीच चर्चा का विषय रहती हैं। अपने इंस्टाग्राम पर खुशी अक्सर ही स्टालिश लुक की तस्वीरें साझा करती हैं। जिसमे उनके एक्सपेंसिव क्लोथ्स से लेकर एक्सेसरीज नजर आते हैं। वहीं बात जब ग्लैमर की आती है तो खुशी इसमे भी पीछे नहीं रहती। इस बार भी खुशी कपूर ने काफी बोल्ड लुक वाले कपड़ों को कैरी किया है।
2 of 5
खुशी कपूर का पीला को-आर्ड सेट
- फोटो : instagram
खुशी कपूर का ये आउटफिट स्प्रिंग समर फैशन की याद दिला रहा है। चमकीले पीले रंग के को-आर्ड सेट में खुशी ने पोज दिए हैं। जिसमे स्ट्रैपी डिजाइन का क्रॉप टॉप है। जिस पर आगे की तरफ डोरी के जरिए क्रिस-क्रॉस डिजाइन दी गई है। वहीं दूसरी तरफ पैंट पर भी फ्रंट के साथ ही साइड पर डोरी के साथ क्रिस-क्रॉस डिजाइन ऐड है।
3 of 5
khushi kapoor
- फोटो : instagram
खुशी कपूर के को-आर्ड सेट पर बनी डोरी की डिजाइन इसे काफी बोल्ड लुक दे रही है। वहीं छोटे से क्रॉप टॉप पर बेबी लॉक्ड हेमलाइन बनी है। जो सेक्सी एलिमेंट इस टॉप में ऐड कर रही है। साथ ही डीप प्लजिंग नेकलाइन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
khushi kapoor
- फोटो : instagram
वहीं खुशी ने इस बोल्ड आउटफिट को मिड पार्टीशन पोकर स्ट्रेट हेयर स्टाइल के साथ पूरा किया है। वहीं मस्कारा लैडेन आईज और वेल डिफाइन आईब्रो के साथ पिंक लिपस्टिक लुक को और खूबसूरत बना रहे हैं। वहीं सिल्वर हूप्स और पतली सी चेन के साथ हैडबैग भी बेहद खास है। वैसे खुशी कपूर अक्सर ही बोल्ड कपड़ों में तस्वीरें साझा करती हैं। जिसमे बिकिनी और मोनोकोनी भी शामिल हैं।
बता दें कि खुशी कपूर ही नहीं स्टाइलिश स्टार किड्स की लिस्ट में शनाया कपूर और सुहाना खान का भी नाम शामिल है। जो कि अपने बोल्ड और ग्लैमरस स्टाइल की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कर अक्सर ही फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।