फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कियारा आडवाणी को सुनहरे सिजलिंग लुक में देख सब हुए दीवाने, फैंस क्या बॉलीवुड सितारों ने कहा-'उफ्फ'

Sat, 28 Nov 2020 06:13 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 28 Nov 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
kiara advani sizzling hot in golden glitter saree from manish malhotra collection for song heelen toot gayi
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

कियारा आडवाणी फैंस के साथ ही बॉलीवुड सितारों की चहेती बनती जा रही हैं। तभी तो हाल ही मे शेयर की तस्वीर में कियारा का लुक देख सबके मुंह से निकला-'उफ्फ!' वैसे एक बात तो है बॉलीवुड की एक्ट्रेस अब फैशन के मामले में ज्यादा एक्सपेरिमेंटल हो गई हैं। तभी तो वो अक्सर उन कपड़ों में नजर आती हैं जो ज्यादा बोल्ड और अतरंगी से हों। साथ ही जिन्हें आसानी से कैरी करना हर किसी के बस की बात नहीं है। कियारा आडवाणी भी इसी राह पर हैं। अपनी आने वाली फिल्म के गाने में पहनी उनकी एक साड़ी सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा रही है। 

kiara advani sizzling hot in golden glitter saree from manish malhotra collection for song heelen toot gayi
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

दरअसल, कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। जो उनकी आने वाली फिल्म के गाने की है। जिसमे वो मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई गोल्डन रंग की साड़ी पहने दिख रही हैं। गोल्डन चमकदार शिमरी कपड़े की इस साड़ी के साथ कियारा ने मैचिंग का नूडल स्ट्राईप ब्लाउज पहना है। वहीं इसकी ड्रैपिंग स्टाइल ऐसी है जो इसे काफी ग्लैमरस लुक दे रही है। 

kiara advani sizzling hot in golden glitter saree from manish malhotra collection for song heelen toot gayi
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

कियारा इस गोल्डन साड़ी में काफी सिजलिंग नजर आ रही हैं। हमेशा सिंपल और एलिगेंट लुक में रहने वाली कियारा का ये लुक देख फैंस दीवाने हो रहे हैं। वहीं कियारा ने इस गोल्डन साड़ी के साथ किसी भी तरह की एक्सेसरीज कैरी नहीं की है। जिसकी वजह से ये पूरी साड़ी सारी लाइमलाइट चुरा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kiara advani sizzling hot in golden glitter saree from manish malhotra collection for song heelen toot gayi
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

वहीं कियारा ने अपने मैट मेकअप और न्यूड शेड की लिप कलर के साथ इस लुक में और चार चांद लगा दिया है। कियारा ने जैसे ही ये तस्वीर शेयर की उनके फैंस जमकर कमेंट करने लगे। यहीं नहीं मनीष मल्होत्रा से लेकर बॉलीवुड और मेकअप आर्टिस्ट भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। जिसमें से तो कईयों ने लिखा उफ्फ! हालांकि ये पहला मौका नहीं था जब कियारा की साड़ी के लोग दीवाने हुए हों। 

विज्ञापन
kiara advani sizzling hot in golden glitter saree from manish malhotra collection for song heelen toot gayi
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

इससे पहले फिल्म की प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार के साथ दिल्ली पहुंची कियारा ने ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट अर्पिता मेहता की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी। जिसके साथ वो अपनी परफेक्ट फिगर फ्लांट करते दिखीं थीं। तब भी कियारा के लुक और स्टाइल ने लाइमलाइट चुराई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed