{"_id":"618e4c616d67b750aa22c286","slug":"kiara-advani-traditional-look-photos-in-saree-to-lehenga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रेडिशनल कपड़ों में कियारा आडवाणी लगती हैं बेहद प्यारी, देसी लुक की ये तस्वीरें फैंस को आ रही बहुत पसंद","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
ट्रेडिशनल कपड़ों में कियारा आडवाणी लगती हैं बेहद प्यारी, देसी लुक की ये तस्वीरें फैंस को आ रही बहुत पसंद
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी को अक्सर बोल्ड और ग्लैमरस लुक में देखा जाता है। कियारा वेस्टर्न आउटफिट में कमाल लगती हैं। फिल्मों से लेकर रियल लाइफ तक कियारा अपने लुक के कारण लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहती हैं, लेकिन उनका देसी लुक भी कम नहीं हैं। कियारा आडवाणी पारंपरिक भारतीय परिधानों को भी बेहद क्लासी और स्टाइलिश तरीके से कैरी करती हैं। उनका फैशन सेंस कमाल का है। यही वजह है कि वेस्टर्न से इंडियन ड्रेसेज तक को कैसे कैरी करना हैं और उनमें अपना बेस्ट लुक देना है, ये बात कियारा जानती हैं।
वेडिंग सीजन के लिए कियारा आडवाणी का पारंपरिक लुक बहुत शानदार रहेगा। इस शादी के सीजन में आप भी कियारा आडवाणी के देसी लुक को अपनाकर शादी पार्टी में खास दिख सकती हैं। साड़ी पहननी हो या लहंगा या फिर प्लाजो सेट, कियारा के लुक आपको बेस्ट दिखने के आईडिया दे सकते हैं। चलिए कियारा आडवाणी के पारंपरिक एथनिक लुक से इस शादी सीजन के लिए लिए ये खास टिप्स।
शादी सीजन में अगर लहंगा पहनने का प्लान है तो कियारा का ये लहंगा लुक एलिगेंट के साथ ही ग्लैमरस भी है। कियारा ने लाल रंग का शिमरी लहंगा कैरी किया है। इस हेवी सीक्वेंस वर्क वाले लहंगे के साथ ब्रालेट चोली को पेयर किया है। इसके साथ कियारा ने गोल्डन हैवी ज्वेलरी से अपने लुक को कॉम्प्लिमेंट किया है। वहीं बालों में क्लीन बन बना कर अपने लुक को पूरा किया है।
कियारा ने हरे रंग की साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस ऑर्गेंजा साड़ी में सफेद धागों से बारीक कढ़ाई की गई है। साड़ी के साथ कियारा ने ग्रीन कलर का फ्लोरल प्रिंट ब्लाउज पहना है। कियारा ने पिंक रंग की चूड़ियों से खुद को स्टाइल किया है।
इन दिनों प्लाजो और शरारा सेट ट्रेंड में है। प्लाजो या शरारा पहनना चाहते हैं तो कियारा के इस लुक से टिप्स ले सकते हैं। कियाना ने शरारा के साथ क्राॅप टाॅप और दुपट्टा पेयर किया है।
विज्ञापन
5 of 5
Kiara Advani
- फोटो : instagram/kiaraaliaadvani
अगर लहंगा लुक को माॅडर्न टच देना चाहती हैं तो कियारा के इस आउटफिट पर नजर डालें। कियारा ने जेबरा प्रिंट का ब्लैक एंड व्हाइट स्कर्ट पहना है। इस स्कर्ट पर लेदर की बेल्ट कैरी की है। साथ ही ब्रालेट ब्लाउज पहना है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।