शादी तो एक बड़ा उत्सव है ही, लेकिन इसे बड़ा बनाती है शादी की छोटी बड़ी रश्में। अलग अलग रस्मों के लिए अलग रीति रिवाज, उन्हें मनाने का अलग तरीका होता है। इसके साथ ही हर रस्म में अलग तरह से खास तैयार होना होता है। जैसे दो परिवारों के बीच रिश्ता पक्का होने से शादी और विदाई तक ऐसे बहुत सारी रस्में होती हैं, जिसमें होने वाली दुल्हन और दूल्हे को अलग तरह से तैयार होना होता है। लड़की की मुंह दिखाई से लेकर, उनकी सगाई, हल्दी, मेहंदी, संगीत और शादी तक हर कार्यक्रम में खास दिखने के लिए लड़कियां हर बार अलग आउटफिट से खुद को स्टाइल करना चाहती हैं। आउटफिट्स ही किसी भी रस्म के दौरान उन्हें स्टाइलिश लुक देने के लिए सबसे जरूरी है। लड़का और लड़की का रिश्ता जुड़ने के बाद सबसे पहली रस्म जिसमें दोनों साथ होते हैं, वह है उनकी सगाई या रोका सेरेमनी। अपनी रोका सेरेमनी के लिए हर लड़की उत्साहित होती है। इस मौके पर खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने के लिए लड़कियां उतनी ही तैयारी करती हैं, जितनी शादी के लिए करती हैं। अगर आपकी सगाई का कार्यक्रम करीब है और आप भी अपनी सगाई या रोका में खूबसूरत दिखने की चाह रखती हैं तो इन टिप्स को आजमाकर आप दिख सकती हैं स्टाइलिश।
आज का फैशन टिप्स: सगाई में दिखना है सबसे स्टाइलिश, तो इन बातों का रखें ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़ो का चयन
-लड़की अपनी सगाई में स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक के लिए कपड़ों के चयन पर विशेष ध्यान दे। इस मौके पर आप हैवी अनारकली सूट पहन सकती हैं। ये कैरी करने में कंफर्टेबल रहेगा साथ ही आपको फैशनेबल लुक देगा।
-अगर आप साड़ी पहन रही हैं तो बनारसी या सिंक की साड़ी पहनें। इसमें आपका लुक रॉयल दिखेगा। सीक्वेंस साड़ी भी कैरी कर सकती हैं।
-आजकल शरारा का ट्रेंड है तो आप एम्ब्रॉडरी या मिरर वर्क कुर्ता के साथ शरारा भी कैरी कर सकती हैं। चाहें तो प्लाजो के साथ इसे पेयर करें।
चुनरी है जरूरी
सगाई या रोका में अधिकतर परिवारों में लड़कियों को पल्लू से सिर ढकना पड़ता है। कई ऐसे रिवाज होते हैं, जहां लड़की के आंचल में ससुरालीजन तोहफे देते हैं या शादी से पहले वाली गोद भराई की रस्म करते हैं। ऐसे में आप अपने आउटफिट से मैच करती हुई चुन्नी या दुपट्टे को जरूर कैरी करें। ये आपके लुक को ट्रेडिशनल तो बनाता ही है, साथ ही रस्म निभाने में भी मदद करता है।
मेकअप
सगाई के लिए तैयार होते समय अपने मेकअप को मिनिमम रखने की कोशिश करें। शादी में तो अधिक मेकअप होना ही है तो सगाई में लाइट मेकअप और सादगी से सबका दिल जीतें। ऐसा नहीं कि मेकअप न करें, बल्कि अधिक ड्रामेटिक मेकअप करने से बचें। वहीं सगाई से पहले आप क्लीनअप, फेशियल आदि करा सकती हैं, ताकि सगाई में आपका चेहरा ग्लो करें और स्किन चिकनी व चमकदार लगे।
फुटवियर
आउटफिट के मुताबिक फुटवियर का चयन करें लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप कंफर्टेबल न हों तो अधिक हील्स न कैरी करें। सगाई के मौके पर आपको काफी देर खड़े रहना पड़ सकता है, ऐसे में हाई हील्स आपको परेशानी में डाल सकती हैं। वहीं ऐसी हील्स भी न पहनें, जिसे कैरी करने के बाद आप अपने पार्टनर से लंबे दिखने लगें। हाइट कम हो तो वैजेस कैरी करें। इसके अलावा मोजरी पहन सकती हैं।