{"_id":"6141ae3c4b9ffc3745027109","slug":"shanaya-kapoor-lehenga-collection-best-for-festive-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी सीजन के लिए बेस्ट है शनाया कपूर का लहंगा कलेक्शन, आपको भी आएगा पसंद","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
शादी सीजन के लिए बेस्ट है शनाया कपूर का लहंगा कलेक्शन, आपको भी आएगा पसंद
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 29 Nov 2021 04:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शनाया कपूर
- फोटो : instagram/shanayakapoor02
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने भले ही फिल्म इंडस्ट्री में इंट्री न की हो, लेकिन उनकी खूबसूरती और लुक्स किसी अभिनेत्री से कम नहीं। शनाया कपूर अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करती हैं। कभी वेस्टर्न तो कभी ट्रेडिशनल आउटफिट में शनाया नजर आ जाती हैं। शनाया का फैशन सेंस कमाल का है। शनाया को अक्सर ऐसी ऑउटफिट में देखा गया, जिसमें उनका लुक निखर कर सामने आया, खास कर शनाया का सूट और लहंगा लुक। हाल ही में फैमिली फंक्शन के दौरान शनाया ने हरे रंग का डिजाइनर लहंगा कैरी किया था। उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद लोग उनके फैन हो गए। लहंगा एक्सेसरीज से लेकर मेकअप और हेयर स्टाइल तक शनाया ने सब कुछ बहुत ही परफेक्ट तरीके से कैरी कर रखा है। आइए जानते हैं शनाया कपूर का ट्रेडिशनल लहंगा लुक क्यों है परफेक्ट।
2 of 5
शनाया कपूर
- फोटो : instagram/shanayakapoor02
शनाया कपूर ने एक पारिवारिक कार्यक्रम में लाइम ग्रीन रंग का खूबसूरत लहंगा पहना है। इस लहंगे के साथ उन्होंने डीप वी नेकलाइन की स्लीवलेस चोली कैरी की है, जो लहंगे की मैचिंग की है। इस लहंगे में गोल्डन वर्क है। वहीं नीचे की तरफ गोटा वर्क है।
3 of 5
शनाया कपूर
- फोटो : instagram/shanayakapoor02
इस खूबसूरत लहंगा चोली के साथ शनाया ने पाउडर ब्लू रंग का दुपट्टा पेयर किया है, जो लहंगे के कलर से बिल्कुल अलग है लेकिन इसका लुक बहुत शानदार आ रहा है। बता दें कि ये लहंगा प्रसिद्ध डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के मिजवान कलेक्शन का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शनाया कपूर
- फोटो : instagram/shanayakapoor02
शनाया के मेकअप की बात करें तो उन्होंने न्यूड ओवरटोन और डेवी फिनिश के साथ स्मोकी मेकअप किया है, जो उन पर खिल रहा है और शनाया को रॉयल लुक दे रहा है। इसके अलावा शनाया ने बेहद कम एक्सेसरीज कैरी की है। सिर्फ एक खूबसूरत मांग टीका और हाथों में गोल्ड कड़े से अपने लुक को कम्पलीट किया है।
विज्ञापन
5 of 5
शनाया कपूर
- फोटो : instagram/shanayakapoor02
इसके पहले एक शादी कार्यक्रम में शनाया ने पीले रंग का लहंगा पहना था। अपने इस लुक से भी शनाया आपको शादी पार्टी में परफेक्ट दिखने के टिप्स दे रहीं है। उन्होंने येलो कलर का पोल्का डॉट लहंगा पहना है। साथ ही कढ़ाईदार चोली को पेयर किया है। इन दिनों ऑर्गेजा फेब्रिक चलन में है। शनाया ने भी ओर्गेंजा दुपट्टा कैरी किया है। शनाया ने सिंपल लुक रखते हुए लहंगे के साथ झुमका पहना है। वहीं मिनिमल मेकअप में लाइट शेड ऑरेंज लिपस्टिक, गुलाबी ब्लश,गालों को हाइलाइट करते हुए आंखों को बोल्ड लुक दिया है। बता दें कि शनाया के इस लहंगे की कीमत 78 हजार रुपये है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।