सर्दियों के मौसम में स्टाइलिश दिखने के साथ ही ठंड से बचने के लिए लड़कियों को कपड़ों के चुनाव में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर ऑफिस जाने वाली महिलाओं तक को अपने आउटफिट का चयन सोच समझ कर करना होता है ताकि सर्द हवाओं से तो बचा जा सके, साथ ही आप देखने में भी फैशनेबल और स्टाइलिश लगें। अगर कामकाजी महिलाएं हैं और रोजाना ऑफिस जाना होता है तो गर्मियों की तुलना में उनके पास सर्दियों के कपड़ों में कम विकल्प मिलते हैं। वह महंगे से महंगे डिजाइनर कपड़े कैरी कर लें लेकिन ऊपर से ब्लेजर,जैकेट या कार्डिगन कैरी करना होता है, जिससे उनका स्टाइलिश आउटफिट छिप जाता है। अगर ऐसा आपके साथ भी है और सर्दियों में हर दिन आपको ऑफिस में सबसे बेस्ट लुक चाहिए तो यहां आपको विंटर वियर ऑफिस फैशन टिप्स दिए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप दिख सकती हैं सबसे गाॅर्जियस।
आज का फैशन टिप्स: सर्दियों में ऑफिस में दिखना है स्टाइलिश, तो महिलाएं पहनें ये विंटर वियर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन