फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन टिप्स: सर्दियों में ब्लेजर कैरी करने के अपनाएं ये तरीके, दिखेंगी सबसे स्टाइलिश

Sun, 28 Nov 2021 12:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 28 Nov 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
Winter Fashion tips to Wear blazer in Different Style
ब्लेजर को स्टाइल करने का तरीका - फोटो : instagram/alayaf

सर्दियां आ गई है। सर्दियों में लड़के या लड़कियों के पास स्टाइलिश दिखने के कई विकल्प हैं। ठंड से बचाव के लिए लोग विंटर वियर में कई तरह के कपड़ों को कैरी करते हैं। स्वेटर, वुलन टाॅप, कुर्ता, कोट या ब्लेजर कई तरह के विंटर वियर आउटफिट को आप अपने कलेक्शन में शामिल कर सकते हैं और स्टाइलिश दिख सकते हैं। ये कपड़े आपको ठंड से बचाने के साथ ही ट्रेंडी लुक भी देते हैं। सर्द हवाओं से बचने के लिए लड़कियां ब्लेजर को कैरी कर सकती हैं। ब्लेजर को पहनने के तरीके से आप अपने लुक को कैजुअल, प्रोफेशनल या पार्टी स्टाइल दे सकते हैं। ब्लेजर को इस तरह से पहने ताकि आपका स्टाइल सबसे अलग लगे। साड़ी से लेकर सूट और जींस से लेकर ड्रेस तक कई तरह की अपनी नाॅर्मल ड्रेस पर आप ब्लेजर को कैरी कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कि सर्दियों में स्टाइलिश दिखने के लिए ब्लेजर को कैरी करने का तरीका।

Winter Fashion tips to Wear blazer in Different Style
जींस के साथ ब्लेजर - फोटो : instagram/nimmybee2s

जींस के साथ पहनें ब्लेजर

कैजुअल लुक में लड़किया अक्सर जींस के साथ ब्लेजर पहन लेती हैं। लेकिन अपने आउटफिट से मैच करते हुए डार्क या लाइट कलर के ब्लेजर को पेयर करें। इससे आपका लुक आई कैचिंग लगेगा। 

Winter Fashion tips to Wear blazer in Different Style
Deepika- jacqueline - फोटो : instagram/jacquelinef143

ड्रेस के साथ ब्लेजर पहनें

ड्रेस के साथ तो ब्लेजर का स्टाइल काफी बेस्ट लुक देता है। आप शाॅर्ट या लाॅन्ग ड्रेस के साथ आप वेलवेट का ब्लेजर पहन सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Fashion tips to Wear blazer in Different Style
साड़ी ब्लेजर - फोटो : instagram/nimmybee2s

साड़ी के साथ ब्लेजर 

आप अपनी पार्टी वियर या साधारण साड़ी के साथ भी ब्लेजर को पहन सकती हैं। साड़ी के मैचिंग या कंट्रास्ट में ब्लेजर को पेयर करें। शाॅर्ट या लाॅन्ग ब्लेजर कैरी कर सकती हैं। इस तरह से ब्लेजर के साथ बेल्ट को ऐड करके अपने ट्रेडिशनल लुक को माॅडर्न टच दे सकती हैं। 

विज्ञापन
Winter Fashion tips to Wear blazer in Different Style
ब्लेजर पैंट - फोटो : instagram/janhvikapoor

ब्लेजर पैंट

अगर पार्टी के लिए तैयार हो रही हैं तो इस तरह का शिमरी ब्लेजर पहन सकती हैं। ब्लेजर के साथ मैचिंग पैंट कैरी करें। इस तरह का ब्लेजर और पैंट लुक आपको स्टाइलिश लुक देता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed