फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कियारा आडवाणी ने फिल्मी प्रमोशन के लिए चुनी ऐसी साड़ी, तस्वीरें देख फैंस हुए क्रेजी

Sun, 08 Nov 2020 06:07 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 08 Nov 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
kiara advani wear polka dot black and white saree for movie laxmmi promotion
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

कियारा आडवाणी एक बार फिर फैंस के बीच नजर आने वाली हैं। अपनी स्टाइल और फैशन सेंस से हर किसी के दिलों पर राज कर रहीं कियारा इस बार भी हटके लुक में नजर आईं। अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के लिए वो हर बार अलग स्टाइल के ड्रेस में नजर आ रही हैं। फिर वो चाहे कपिल शर्मा के शो पर पहना उनका गरारा हो या फिर ट्रांसपैरेंट एथलिजर। एक बार फिर कियारा प्रमोशन के लिए साड़ी को हटके स्टाइल में बांधकर पहुंची। जिसे देख लोगों का उन पर से नजरें हटाना मुश्किल हो गया।

kiara advani wear polka dot black and white saree for movie laxmmi promotion
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

दरअसल, कियारा आडवाणी अक्षय कुमार के साथ फिल्म के प्रमोशन के लिए स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग की रफल साड़ी पहनी थी। जिस पर काले रंग के पोल्का डॉट बने हुए थे। वहीं इस साड़ी के किनारों पर मिरर की लटकन लगी थी। जबकि मिस आडवाणी ने इस साड़ी को ट्रेंडी टच देने के लिए गुजराती स्टाइल के मल्टीकलर ब्लाउज को चुना। जिसकी स्वीटहार्ट शेप नेकलाइन और नूडल स्ट्राईप इसे खास बना रही थी। 

kiara advani wear polka dot black and white saree for movie laxmmi promotion
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

वहीं कियारा ने इस सिंपल सी साड़ी को भी काफी गॉर्जियस लुक के साथ बांधा था। जिसकी वजह से वो इस साड़ी में भी ग्लैमरस नजर आ रही थीं। दरअसल, कियारा ने इस पोल्का डॉट सा़ड़ी के पल्लू को राइट शोल्डर पर ओपन स्टाइल में कैरी किया था। वहीं इस आसानी से कैरी करने के लिए कमर पर बेल्ट लगाई गई थी। कमर पर लगी बेल्ट भी हर किसी की ध्यान खींचने के लिए काफी थी। क्योंकि ये बेल्ट ब्लाउज की मैचिंग की मल्टीकलर की थी। जो कि उनके लुक को काफी ट्रेंडी और हटके बना रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kiara advani wear polka dot black and white saree for movie laxmmi promotion
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

वैसे बता दें कियारा इस लुक में भी हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। मिनिमम बेस मेकअप और पिंक ग्लॉसी लिप्स के साथ भारी भरकम ईयररिंग्स और आंखों में काजल के साथ कियारा स्लीक मिड पार्टीशन ओपन हेयर के साथ पहुंची थीं। 

विज्ञापन
kiara advani wear polka dot black and white saree for movie laxmmi promotion
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

कियारा आडवाणी के साथ अक्षय कुमार ऑल ब्लैक लुक में हमेशा की तरह हैंडसम लुक में नजर आए। बता दें कियारा की ये साड़ी डिजाइनर तमन्ना कपूर की डिजाइन की हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed