{"_id":"64f5580e84594bcf420c7da3","slug":"krishna-janmashtami-2023-man-fashion-tips-for-janmashtami-2023-09-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Krishna Janmashtami 2023: इस जन्माष्टमी खास अंदाज में तैयार हों पुरुष, देखकर लोग करेंगे तारीफ","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Krishna Janmashtami 2023: इस जन्माष्टमी खास अंदाज में तैयार हों पुरुष, देखकर लोग करेंगे तारीफ
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 07 Sep 2023 09:07 AM IST
सार
अगर आप जन्माष्टमी के दिन खास और अलग तरह से तैयार होने का सोच रहे हैं, तो इसमें ये लेख आपकी मदद करेगा।
विज्ञापन
1 of 6
Krishna Janmashtami 2023
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Krishna Janmashtami 2023: हर किसी के लिए जन्माष्टमी का त्योहार बेहद खास होता है क्योंकि इस दिन ही श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। ऐसे में इस दिन काफी धूमधाम से कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार 6-7 सितंबर को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन कई जगहों पर दही हांडी का कार्यक्रम होता है। कई जगहों पर सुंदर-सुंदर झांकिया सजाई जाती हैं।
इतना ही नहीं कई जगहों पर तो जन्माष्टमी के मौके पर घर में भी कान्हा को खास तरीके से सजाया जाता है। लोग खुद भी उत्सव के लिए खास तरह से तैयार होते हैं। महिलाओं के पास तो जन्माष्टमी पर तैयार होने के कई विकल्प होते हैं, लेकिन किसी भी पुरुष को ये समझ नहीं आता कि वो इस दिन कैसे कपड़े पहनें।
ऐसे में अगर आप जन्माष्टमी के दिन खास और अलग तरह से तैयार होने का सोच रहे हैं, तो इसमें ये लेख आपकी मदद करेगा। आज के लेख में हम आपको जन्माष्टमी के दिन के लिए खास तरह के आउटफिट के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी अच्छे से तैयार हो सकें।
2 of 6
Varun Dhawan
- फोटो : instagram
धोती कुर्ता
जन्माष्टमी के दिन पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में धोती कुर्ता पुरुषों के लिए सबसे सही विकल्प माना जाता है। आप आसानी से बाजार से खरीद कर धोती कुर्ता पहन सकते हैं। इस पूजा के लिए पीले रंग का कुर्ता सही रहेगा।
3 of 6
kurta collection
- फोटो : social media
कुर्ता पायजामा
लड़कों को कुर्ता पायजामा पहनना काफी पसंद होता है। सही फिटिंग का कुर्ता और उसके साथ पायजामा आपके लुक को अलग और स्टाइलिश बनाने में मदद करेगा। आप चाहें तो कोई भी हल्के रंग का कुर्ता बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
jeans and kurta
- फोटो : istock
जींस और कुर्ता
अगर आप कुर्ता पायजामा पहनने में सहज नहीं हैं तो जींस के साथ शॉर्ट कुर्ता आपके लुक को क्लासी बनाएगा। हल्के रंग का कुर्ता और डेनिम जींस आपके लुक को पूरा करने में मदद करेगी।
विज्ञापन
5 of 6
Krishna Janmashtami 2023
- फोटो : instagram
प्रिंटेड टीशर्ट
आजकल बाजार में जन्माष्टमी के लिए खासतौर पर कान्हा की तस्वीर लगी टीशर्ट मिल रही हैं। अगर आप कुछ हल्का पहनने का सोच रहे हैं, तो ये एक बेहतर विकल्प है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।