{"_id":"66c84def8d12e21512002f93","slug":"krishna-janmashtami-2024-special-mehndi-design-for-full-hand-2024-08-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janmashtami Special Mehndi: माखन से लेकर बांसुरी तक, जन्माष्टमी पर हाथों पर रचाएं कान्हा के नाम की मेहंदी","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Janmashtami Special Mehndi: माखन से लेकर बांसुरी तक, जन्माष्टमी पर हाथों पर रचाएं कान्हा के नाम की मेहंदी
Janmashtami Special Mehndi: जन्माष्टमी का त्यौहार हिंदू धर्म में काफी अहम माना जाता है। इसकी तैयारी लोग कई-कई दिन पहले से शुरू कर लेते हैं। अपने घरों में लोग मंदिर सजाते हैं, भगवान श्रीकृष्ण का पालना सजाते हैं और उनके लिए नए-नए कपड़े लाते हैं। इस दिन भगवान को 56 प्रकार के पकवानों का भोग भी लगाया जाता है।
जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने कंस के अत्याचारों के खात्मे के लिए धरती लोक पर जन्म लिया था। ऐसे में लोग इस दिन को काफी श्रद्धा और धूमधाम से मनाते हैं। इस साल जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी। ऐसे में अगर आप भी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन को खास बनाना चाहती हैं तो अपने हाथों पर उनके नाम की मेहंदी लगाएं।
यहां हम आपको श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के लिए मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। ये सभी डिजाइन काफी स्पेशल हैं। इनमें खास तौर पर माखन, बांसुरी और कान्हा की तस्वीर बनाई जाएगी।
2 of 7
जन्माष्टमी पर हाथों पर रचाएं कान्हा के नाम की मेहंदी
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
अगर हाथों पर रचाने के लिए खूबसूरत मेहंदी की डिजाइन तलाश कर रही हैं तो इसका चयन करें। इस तरह की मेहंदी लगाना काफी आसान रहता है और ये लगती भी काफी प्यारी है।
3 of 7
जन्माष्टमी पर हाथों पर रचाएं कान्हा के नाम की मेहंदी
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
अपने हाथों पर आप इस तरह से कोई श्लोक भी लिखवा सकती हैं। ये एक ऐसा श्लोक है, जो काफी आसान है, और इसे आप आसानी से अपने हाथों पर लिख भी सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जन्माष्टमी पर हाथों पर रचाएं कान्हा के नाम की मेहंदी
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
नन्हे बाल गोपाल मां यशोदा के काफी लाडले हैं। ऐसे में आप अपनी हथेली पर मां यशोदा और कान्हा की तस्वीर भी बना सकती हैं। ये डिजाइन बनाते समय इसके महीन काम का ध्यान रखें। वरना इसका लुक खराब हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
जन्माष्टमी पर हाथों पर रचाएं कान्हा के नाम की मेहंदी
- फोटो : instagram
चौथी डिजाइन
अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो आप सिर्फ अपने हाथों पर माखन चुराते कान्हा की तस्वीर बना सकती हैं। ऐसी डिजाइन आपकी हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।