फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trendy Fusion Outfit: एथनिक और वेस्टर्न की जगह आजकल अभिनेत्रियों को पसंद आ रहे फ्यूजन आउटफिट, डालें एक नजर

Fri, 23 Aug 2024 11:16 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 23 Aug 2024 11:16 AM IST
सार

आजकल अभिनेत्रियों को भी एथनिक और वेस्टर्न की जगह फ्यूजन आउटफिट पसंद आ रहे हैं। आइए आपको भी कुछ एक्ट्रेस के लुक्स दिखाते हैं। 

विज्ञापन
Trendy Fusion Outfit inspired by Bollywood and TV actress
फ्यूजन आउटफिट - फोटो : instagram
Trendy Fusion Outfit: जैसे-जैसे समय बदलता है, समय के साथ फैशन में भी बदलाव देखने को मिलता है। महिलाएं इस बदलाव को काफी अच्छे से स्वीकारती हैं। हर दिन तरह-तरह के आउटफिट ट्रेंड में आते हैं और महिलाएं इन्हें काफी अच्छे से कैरी करती हैं। अलग तरह के कपड़े उनकी पर्सनालिटी को भी निखारने का काम करते हैं।


आज के समय में भी ज्यादातर महिलाओं को सिर्फ एथनिक और वेस्टर्न कपड़ों के बारे में ही पता होता है, पर क्या आप जानती हैं कि आजकल मार्केट में फ्यूजन आउटफिट का भी काफी अच्छा ट्रेंड है।

हाल ही में कई अभिनेत्रियों को भी फ्यूजन आउटफिट पहने देखा गया है। फ्यूजन आउटफिट एथनिक और वेस्टर्न का मिला-जुला नमूना है। यह आपके एथनिक लुक को वेस्टर्न टच देने का काम करता है। इसी के चलते यहां हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के फ्यूजन आउटफिट लुक दिखाने जा रहे हैं ताकि आप उनके लुक से टिप्स लेकर अपने लिए भी कुछ ट्रेंडी आउटफिट तैयार कर सके।
Trendy Fusion Outfit inspired by Bollywood and TV actress
फ्यूजन आउटफिट - फोटो : instagram

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी का ये लुक काफी कमाल का और बेहद ही खूबसूरत है। इस लुक में उन्होंने वी नेकलाइन वाला क्रॉप टॉप पहना है, जिस पर सुनहरे धागों से कढ़ाई करके खूबसूरत डिजाइन बना है। इस खूबसूरत सी टॉप को उन्होंने धोती स्टाइल मैचिंग साटिन रैप स्कर्ट के साथ पेयर किया है। जिस वजह से उनका ये लुक बेहद कमाल का लग रहा है। 

Trendy Fusion Outfit inspired by Bollywood and TV actress
फ्यूजन आउटफिट - फोटो : instagram

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा की ये इंडो वेस्टर्न साड़ी ग्लैमरस लुक देने का काम कर रही है। इस साड़ी की प्लीट्स से लेकर उसका पल्लु तक पहले से ही अटैच है, जिस वजह से ये उन महिलाओं के लिए भी परफेक्ट है, जिन्हें साड़ी पहनना नहीं आता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trendy Fusion Outfit inspired by Bollywood and TV actress
फ्यूजन आउटफिट - फोटो : instagram

रकुल प्रीत सिंह

वैसे तो अक्सर आपने शरारा के साथ महिलाओं को कुर्ती पहने देखा होगा, लेकिन रकुल प्रीत ने अपने इस लुक को ही बदल दिया। उन्होंने शरारा के साथ ब्लेजर कैरी किया है। इसके साथ एक्ट्रेस ने पारंपरिक हैवी ज्वेलरी भी पहनी है। वहीं हाथों में चूड़ा भी काफी खूबसूरत दिख रहा है।

विज्ञापन
Trendy Fusion Outfit inspired by Bollywood and TV actress
फ्यूजन आउटफिट - फोटो : instagram

हिना खान

हिना अपने स्टाइल से अक्सर लोगों को चौंका देती हैं। उनका हर अंदाज लोगों को पसंद आता है। इस धोती स्टाइल की स्कर्ट के साथ उन्होंने क्रॉप टॉप और ब्लेजर पहना है, जिस वजह से उनका लुक काफी प्यारा दिख रहा है। इसके साथ उन्होंने हाई हील्स पहनी हैं, जो उनके लुक में चार चांद लगा रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed