{"_id":"60853001a79fbf086a157ce2","slug":"kriti-sanon-denim-on-denim-look-impress-girls-fans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कृति सेनन का डेनिम लुक देख लड़कियां हो गईं इंप्रेस, आउटिंग के लिए है परफेक्ट","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
कृति सेनन का डेनिम लुक देख लड़कियां हो गईं इंप्रेस, आउटिंग के लिए है परफेक्ट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 25 Apr 2021 02:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कृति सेनन
- फोटो : Instagram- Kriti Sanon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कृति सेनन बीटाउन की उन एक्ट्रेस में से हैं जिनका फैशन सेंस बाकी सबसे जुदा होता है। फिर वो चाहे उऩका एयरपोर्ट लुक हो या फिर कैजुअल आउटिंग। हर बार वो कंफर्ट के साथ स्टाइलिश लुक का चुनाव करती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें नजर आ रही हैं। जिसमे उनका डेनिम लुक काफी इंप्रेसिव दिख रहा है।
2 of 5
कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम
लूज फिटिंग डेनिम जींस के साथ सफेद रंग का टॉप और ऊपर से डेनिम की मैचिंग जैकेट काफी कूल लुक दे रही है। वहीं कृति ने इस जींस के साथ काले रंग के स्कार्फ को बेल्ट की तरह बांधा है। जो इसे स्टाइलिश बना रहा है। वहीं दूसरी तरफ सफेद स्नीकर और ओपन हेयर लुक काफी ट्रेंडी लग रहा है।
3 of 5
कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम
कृति ने अपने इस फैशनेबल लुक को मैट मेकअप और पिंक लिपस्टिक के साथ काफी कूल बना लिया है। कृति का ये लुक किसी भी फैशनेबल लड़की को आसानी से पसंद आ सकता है। वैसे ये पहला मौका नही है जब कृति के इस तरह के लुक को तारीफ मिली है। वो जब भी घर से बाहर निकलती हैं तो स्टाइलिश लुक हर किसी की निगाह में चढ़ ही जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kriti sanon
- फोटो : instagram
कृति की इन थ्रोबैक तस्वीरों में उनका लुक काफी इंप्रेसिव है और किसी भी लड़की का दिल चुरा सकता है। पिछले दिनों एयरपोर्ट पर उनका अजीब सा जैकेट हर किसी की निगाह में चढा हुआ था। जिसकी स्लीव पर कट बना था और वो बिल्कुल ही हटके डिजाइन में नजर आ रहा था।
विज्ञापन
5 of 5
kriti sanon
- फोटो : instagram
बता दें कि कृति पिछले दिनों वरुण धवन के साथ फिल्म की शूटिंग के लिए अरुणाचल प्रदेश में थीं। जहां से उन्होंने कई सारे वीडियो और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी साझा की हैं। वहीं कृति अब वहां लौटकर मुंबई आ चुकी हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।