फैशन और स्टाइल के महा मेले लैक्मे फैशन वीक का अंत हो गया है। दिग्गज और क्रिएटिव डिजायनर्स की शानदार आउटफिट में बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियों ने ग्लैमर का तड़का लगाते हुए जब रैंप पर वॉक की तो देखने वालों की नजरे उनपर ही टिक गई। इस साल लैक्मे फैशन वीक का समापन ऐसा रहा जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। फैशन वीक की भव्यता इस साल सबसे अधिक दिखी। मुंबई के कमर्शियल हब बांद्रा कुर्ला काॅम्पेक्स में स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में लैक्मे फैशन वीक का आयोजन हुआ था, जिसमें बड़े सितारों की उपस्थिति ने चार चांद लगा दिए। काजल अग्रवाल, दिया मिर्जा, सोहा अली खान,करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा जैसी बाॅलीवुड एक्ट्रेस ने रैंप पर अपने हुस्न के जलवे दिखाए तो मनीष मल्होत्रा, डेविड अब्राहम और राकेश ठाकोरी, रीना सिंह, गौरव गुप्ता जैसे डिजाइनर्स के फैशन हाउस ने अपने लेटेस्ट कलेक्शन को शानदार थीम के जरीए लैक्मे फैशन वीक के मंच पर लाॅन्च किया। चलिए देखते हैं एफडीसीआई एक्स लैक्मे फैशन वीक 2021 की कुछ खास तस्वीरें।
लैक्मे फैशन वीक 2021: इन बाॅलीवुड सेलेब्स ने दिखाया फैशन का जलवा, तस्वीरों में देखिए सितारों की झलक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 12 Oct 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन