पांच दिनों का लैक्मे फैशन वीक एक शानदार ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म हो गया। इस साल लैक्मे फैशन वीक का समापन ऐसा रहा जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। फैशन वीक की भव्यता इस साल सबसे अधिक दिखी। लैक्मे एब्सोल्यूट ग्रैंड फिनाले के डिजाइनर गौरव गुप्ता ने अपने शानदार कलेक्शन को शोकेस किया, जो कि लैक्मे के इस सीजन के ब्यूटी स्टेटमेंट से प्रेरित #DefineToRedefine थीम पर आधारित है। ये थीम लैक्मे सीजन के लेटेस्ट लॉन्च, 'लैक्मे एब्सोल्यूट लिप प्रिसिजन पेंट पॉट' के जरिए से ली गयी है, जो लिप्स की सुंदरता को परिभाषित करता है।
लैक्मे फैशन वीक 2021: दूसरे बच्चे के जन्म के बाद करीना ने पहली बार किया रैंप वॉक, लुक ने लूटी सारी लाइम लाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैक्मे एब्सोल्यूट ग्रैंड फिनाले के डिजाइनर गौरव गुप्ता ने कहा कि लैक्मे की थीम #DefineToRedefine के मेरे विजन को देखना वास्तव में सच हो गया। जिसपर महीनों तक हमने काम किया, आखिरकार आज रनवे पर इतनी खूबसूरती से प्रस्तुत किया हो सका। उन्होंने कहा कि लैक्मे एब्सोल्यूट ग्रैंड फिनाले का एक बार फिर डिजाइनर बनना सम्मान की बात है और टीम के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा। मुझे इस कलेक्शन को बनाने में बहुत मजा आया है और यह हमेशा मेरे लिए खास रहेगा। गौरव गुप्ता ने कहा, मैं इस उदाहरण को आने वाले वर्षों में हमारे ब्रांड के लिए एक नई शुरुआत के रूप में लेना चाहता हूं और आने वाले सालों में अधिक से अधिक टिकाऊ ग्लैमरस फैशन बनाना जारी रखूंगा।
वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान लैक्मे की ब्रैंड एम्बेसडर हैं। करीना अपनी दूसरी डिलीवरी के बाद पहली बार लैक्मे फैशन वीक में शामिल हुईं और फिनाले की शो स्टॉपर बनी। उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि लैक्मे के साथ शुरुआत से ही इतना अच्छा जुड़ाव रहा है और एक साल के ज्यादा समय बाद इस साल लैक्मे एब्सोल्यूट ग्रैंड फिनाले में वापस आना अविश्वसनीय रहा। खासकर ऐसे समय में जब पिछला साल हम सभी के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे अच्छा लगा कि गौरव ने कितनी सहजता से समुद्र के प्लास्टिक को रिसाइकिल करके कपड़ो को फिर से एक नया रूप दिया और #DefineToRedefine की लैक्मे थीम को मूर्त रूप दिया। लैक्मे और गौरव दोनों ही सुंदरता और फैशन को फिर से परिभाषित करने में सफल रहे हैं। लैक्मे एब्सोल्यूट लिप प्रिसिजन पेंट पॉट्स, जिसे इस सीज़न में लॉन्च किया गया है, वह लिपस्टिक को देखने के मेरे नजरिए को परिभाषित करना का सही तरीका है। रेंज से मेरा पसंदीदा 'डाहलिया पिंक' है।
ग्रैंड फिनाले पर टिप्पणी करते हुए लैक्मे की इनोवेशन प्रमुख सुमति मट्टू ने कहा, “#DefineToRedefine की थीम की व्याख्या करने के लिए गौरव का दृष्टिकोण उत्कृष्ट रहा है। थीम की उनकी व्याख्या और समुद्र के प्लास्टिक कचरे को कॉउचर में बदलने के साथ बनाई गई सटीक संरचित सिल्हूट की उनकी स्टाइल ने वास्तव में लैक्मे एब्सोल्यूट प्रिसिजन लिप पेंट को फिर से परिभाषित करने के विचार को जिंदा कर दिया।