फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lakme Fashion Week 2021: मनीष मल्होत्रा के खूबसूरत कलेक्शन में दिखे कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन

Sun, 21 Mar 2021 05:49 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 21 Mar 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
lakme fashion week 2021 manish malhotra bridal collection showcases kiara advani and kartik aaryan
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी (लैक्मे फैशन वीक 2021) - फोटो : अमर उजाला

लैक्मे फैशन वीक और एफडीसीआई की ओर से संयुक्त रूप से हो रहे फिजिटल फैशन वीक के पांचवे दिन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन को कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन ने पेश किया। शो स्टॉपर बनीं कियारा जहां शिमरी सिल्वर गाउन में बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। तो वहीं कार्तिक ब्लैक बंदगला जैकेट में डैपर लुक में नजर आए। मनीष के इस ब्राइडल कलेक्शन की खूबसूरती ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। वहीं मनीष मल्होत्रा ने भी इस कलेक्शन की खासियत के बारे में बताया।

lakme fashion week 2021 manish malhotra bridal collection showcases kiara advani and kartik aaryan
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी (लैक्मे फैशन वीक 2021) - फोटो : अमर उजाला

मनीष मल्होत्रा का कहना है कि 'वो ऐसे क्रिएशन तैयार करना चाहते थे जो परंपरागत होने के साथ ही नए जमाने के साथ तालमेल बिठा सके। इसके साथ ही कोरोना जैसी महामारी के माहौल के साथ फिट बैठ सके बल्कि खूबसूरती के मामले में भी कम ना हो। इसके साथ ही हमे नए डिजाइन के आइडिया की जरूरत है जो कुछ धागों तक ही सीमित ना हो। इस कलेक्शन में हर कपड़े की अपनी खासियत है।' 

lakme fashion week 2021 manish malhotra bridal collection showcases kiara advani and kartik aaryan
मनीष मल्होत्रा कलेक्शन (लैक्मे फैशन वीक 2021) - फोटो : अमर उजाला

मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन में लक्जरी एहसास देखने को मिलेगा। हल्के और गाढ़े रंगों के शेड शानदार हैं। जैसे चमकीले गुलाबी रंग के साथ पर्पल कलर, ग्रे के साथ नीले और बीज के साथ गोल्ड कलर का कांबिनेशन है। वहीं हल्के नीले रंग का इस कलेक्शन में खास योगदान है। इसके साथ ही मैटेलिक गोल्ड, सिल्वर और मोनोक्रोम ब्लैक कलर के साथ इस कलेक्शन को खास बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lakme fashion week 2021 manish malhotra bridal collection showcases kiara advani and kartik aaryan
मनीष मल्होत्रा कलेक्शन (लैक्मे फैशन वीक 2021) - फोटो : अमर उजाला

वहीं बात करें फैब्रिक की तो रंगों की ढेर सारी वैराइटी के साथ टू टोन सिल्क और ड्यूपियन सिल्क का प्रयोग किया गया है। इसके साथ ही शियर ऑर्गेंजा, क्रीप्स, गोल्ड सिल्क के साथ टिश्यू फैब्रिक का इस्तेमाल आउटफिट को बनाने में किया गया है। मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल कलेक्शन में हमेशा क्रिएटिविटी दिखती है। इस सीजन फैशन को एक कदम और आगे बढा़ते हुए ब्राइडल कलेक्शन में ओवरसाइज जैकेट के साथ कलर ब्लॉक लहंगे को शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
lakme fashion week 2021 manish malhotra bridal collection showcases kiara advani and kartik aaryan
मनीष मल्होत्रा कलेक्शन (लैक्मे फैशन वीक 2021) - फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही मनीष मल्होत्रा ने कलीदार कुर्ता, शरारा, ड्रामेटिक गाउन, कुर्ता, पलाजो, जैकेट और दुपट्टा के कलेक्शन उतारे हैं। यहीं नहीं इन डिजाइन में सिल्वर और गोल्ड गाउन के साथ बटनलेस और बैकलेस चोली शामिल हैं। वहीं उनके सेंसेशनल गाउन जिसमे मिनी केप्स लगी है। वहीं कुर्ता के साथ क्रॉप्स और फ्लोइंग पैंट इस कलेक्शन की खूबसूरती बढाने के लिए काफी है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed