हर साल की तरह इस साल भी मुंबई में लैक्मे फैशन वीक का आयोजन हुआ। इस साल ये इवेंट 13 मार्च से 17 मार्च तक जियो वर्ल्ड कन्वेंशन में आयोजित हुआ था। हर साल की तरह इस साल भी इस इवेंट में कई बड़े सेलेब्स ने अपना जलवा दिखाया।
Lakme Fashion Week 2024: इन हसीनाओं का लहंगा लुक लोगों को आया पसंद, आप भी डालें एक नजर
मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन में आयोजित लैक्मे फैशन वीक में कई हसीनाओं ने लहंगा पहनकर अपना जलवा दिखाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायना पेंटी
लैक्मे फैशन वीक की रैंप पर अभिनेत्री डायना पेंटी ने ऑफ व्हाइट रंग का खूबसूरत सा लहंगा पहनकर जलवा बिखेरा। वो इस लहंगे में कमाल की खूबसूरत दिख रहीं थीं। इस लहंगे के साथ उन्होंने अपने दुपट्टे को केप के स्टाइल में कैरी किया था।
मलाइका अरोड़ा
मलाइका हर तरह के आउटफिट में खूबसूरत दिखती हैं। फैशन वीक की रैंप पर वो खूबसूरत सा ग्रीन रंग का लहंगा पहने नजर आईं। इस लहंगे पर पीले रंग का फ्लोरल वर्क था, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। इसके साथ एक्ट्रेस ने गले में हैवी का नेकपीस पहना था।
श्रुति हासन
अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री श्रुति हासन रैंप पर ब्लू कलर के लहंगे में नजर आईं। उन्होंने अपने इस लुक से एक्ट्रेस ने वहां मौजूद लोगों का खूब ध्यान खींचा। एक्ट्रेस ने अपने इस लहंगा लुक के साथ दुपट्टा नहीं लिया था।
सारा अली खान
हैवी वर्क वाले इस सिल्वर लहंगे में सारा कमाल की खूबसूरत दिख रहीं थीं। उनके ब्लाउज पर खूबसूरत का फ्लॉवर कट डिजाइन था, जो इसके लुक में चार चांद लगाने का काम कर रहा था। अपने इस लुक के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था।