लैक्मे फैशन वीक और एफडीसीआई की ओर से आयोजित फिजिटल फैशन वीक का ग्रैंड फिनाले 21 मार्च को हुआ। जिसमे फिनाले डिजाइनर के रूप में रुचिका सचदेव ने अपने कलेक्शन को उतारा। वहीं रुचिका के आउटफिट में अनन्या पांडे शो स्टॉपर बनीं। बता दें कि अनन्या लैक्मे एबस्ल्यूट की ब्रांड अंबेस्डर हैं। वहीं ग्रैंड फिनाले में वो पहली बार शो स्टॉपर बनीं।
Lakme Fashion Week Grand Finale 2021: डिजाइनर रुचिका सचदेव के आउटफिट में शो स्टॉपर बनीं अनन्या पांडे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजाइनर रुचिका सचदेव ने अपने कलेक्शन को रेडी सेट प्ले नाम से फिनाले में उतारा। जिसमे अलग-अलग पैटर्न और आकार का इस्तेमाल किया गया था। वहीं ये कलेक्शन पूरी तरह से लैक्मे फैशन वीक की थीम से प्रभावित है। जिसमे आज के समय को देखते हुए अपने आसपास ही छोटी-छोटी खुशियों को खोजने की कोशिश की गई है। वहीं लैक्मे की ये थीम उनके नए कलेक्शन लैक्मे एबस्लयूट मैट मेल्ट मिनी लिक्विड लिपकलर से मैच करती है।
हर बार की तरह इस बार भी ग्रैंड फिनाले मेकअप और फैशन के मामले में आगे था। वहीं रनवे पर ब्राइट और मैट कलर के लिप कलर का कांबिनेशन देखने को मिला। जो आउटफिट कलेक्शन के साथ बखूबी मैच कर रहा था। वहीं बात करें कलेक्शन की तो इसमे हल्के रंग का इस्तेमाल देखने को मिला जो गर्मियों के लिए बिल्कुल अनुकूल था। पेस्टल पिंक, आईस ब्लू, पिस्ता, सफेद और हल्के पीले रंग के बेस पर चमकीले रंग के साथ ब्लॉक की डिजाइन की गई थी।
इस बार लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले का फिजिटल वर्जन मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के मझगांव के प्रिंसेज डॉक में हुआ। वहीं रनवे पर शो स्टॉपर बनीं अनन्या पांडे खूबसूरत प्लीटेड स्कर्ट के साथ फुल स्लीव क्रॉप टॉप में नजर आईं। वहीं आउटफिट और मेकअप के बारे में बात करते हुए अनन्या पांडे ने कहा कि 'ये काफी उत्साहित करने वाला था। ये मेरा पहला लैक्मे एब्सल्यूट ग्रैंड फिनाले था। और फिनाले डिबेट के लिए रुचिका का आउटफिट मुझे पसंद आया। को-आर्ड सेट के साथ इसमे प्लीटेड स्कर्ट शामिल थी। जिस पर जियोमैट्रिक प्रिंट बने थे। इसके साथ ही अनन्या ने बताया कि उन्होंने लिपस्टिक का अपना पसंदीदा शेड 'इंडी मरून' लगा रखा है।'
वहीं अपने पहले ग्रैंड फिनाले कलेक्शन के बारे में बात करते हुए रुचिका सचदेव ने कहा कि 'ये पल मेरे लिए बहुत खास है। यहां इतने बड़े प्लेटफार्म पर कलेक्शन पेश करने का मौका मिला। मुझे लैक्मे से ज्यादा बड़ा पार्टनर और अनन्या से बेहतर शो स्टॉपर नहीं मिल सकती थीं। ये कलेक्शन पूरी तरह से इंस्पायर था कि कैसे छोटी चीजें मिलकर एक फैशनेबल लुक में बदल जाती हैं।' वहीं ग्रैंड फिनाले पर लैक्मे के हेड ऑफ इनोवेशन अश्वथ स्वामीनाथन ने कहा कि 'जिस तरह से रुचिका ने हमारी थीम को पेश किया वो दिलचस्प था।'