Mehndi Design for Hariyali Teej: हरियाली तीज पर लगाई ऐसी मेहंदी तो इंस्टाग्राम पर होगी लाइक्स की बरसात
Latest Mehndi Design for Hariyali Teej: हरियाली तीज के लिए अभी से मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन सेव करके रख लें, ताकि उस वक्त आपको परेशान होने की जरूरत ही न पड़े।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दि भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है, ऐसे में आप अपने हाथों में उनकी तस्वीर वाली डिजाइन बनवा सकती हैं। एक हाथ में भोलेनाथ और दूसरे हाथ में मां पार्वती, आपकी मेहंदी में चार चांद लगाएंगे। इसके साथ एक हाथ में गणेश जी और ओम नम: शिवाय लिखवा सकती हैं।
यदि ये आपकी शादी के बाद पहली तीज है, तो अपने हाथों में पहली तीज वाली मेहंदी लगवाएं। मेहंदी की ये डिजाइन आपकी खूबसूरती में चार चांर लगा देगी। इसे बनवाते समय इसकी बारीकी का ध्यान रखें। इसमें अपने पति का नाम अवश्य लिखवाएं, इससे आप दोनों के बीच का प्यार और बढ़ेगा।
यदि एकदम भरे हाथ मेहंदी लगवानी है तो इससे बेहतर विकल्प कुछ हो नहीं सकता। खासतौर पर अगर आपकी नयी-नयी शादी हुई है, तब तो आप अपने हाथों में ऐसी ब्राइडल मेहंदी ही लगवाएं। ध्यान रखें कि ये मेहंदी एकदम बारीक होनी चाहिए। ऐसी मेहंदी के साथ जब आप पूरा श्रृंगार करेंगी तो हर कोई आपको देखता रह जाएगा।
पैरों की पहली डिजाइन
पैरों में भरी मेहंदी देखने में काफी कमाल की लगती है। इसलिए आप अपने पैरों से लिए इस डिजाइन को सेव करके रख लें। इसके साथ जब आप बिछिया पहनेंगी और नेल पॉलिश लगाएंगी, तो आपके पैर और भी ज्यादा खूबसूरत लगेंगे। इसलिए ऐसी डिजाइन सेव कर लें।