Mouni Roy Glamorous Photos: 2000 के दशक में सबसे अधिक टीआरपी हासिल करने वाला टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', वापसी कर रहा है। फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीरियल की स्टार कास्ट वही होगी या नहीं और इस बार कितना बदलाव होगा, ये तो 29 जुलाई को प्रीमियर के दौरान पता चलेगा। लेकिन शो का क्रेज इतना है कि 17 साल बाद भी लोग इसकी कास्ट को भूल नहीं पाए हैं। मुख्य भूमिका में स्मृति ईरानी थीं। 8 साल चले इस शो ने कई लीप लिए लेकिन स्मृति अपनी दमदार छवि के साथ नजर आती रहीं। टीवी की ये बहू तो आज राजनीति में अपना स्थान बना चुकी हैं लेकिन क्या आपको पता है कि सीरियल में स्मृति ईरानी की बहू की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री अक्षय कुमार की फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आ चुकी हैं। हम बात कर रहे हैं मौनी रॉय की।
KSBKBT: नोरा फतेही और दिशा पाटनी को टक्कर देती है स्मृति ईरानी की रील लाइफ बहू
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:42 PM IST
सार
Mouni Roy Glamorous Photos: मौनी रॉय ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल में कृष्णा तुलसी की भूमिका निभाई थी ,जो तुलसी की गोद ली हुई बेटी और उनकी पोता बहू बनती हैं। कृष्णा तुलसी यानी मौनी राय का स्टाइल और अंदाज देख आप भी फैन हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन