Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Latest Pakistani Suit Design inspired by Pakistani actress Mahira Khan Hania Amir
{"_id":"66430d9b39c967d78d0425fe","slug":"latest-pakistani-suit-design-inspired-by-pakistani-actress-mahira-khan-hania-amir-2024-05-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Latest Suit Design: चलन में हैं ऐसे सूट, पाकिस्तानी अभिनेत्रियों के पास है शानदार कलेक्शन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Latest Suit Design: चलन में हैं ऐसे सूट, पाकिस्तानी अभिनेत्रियों के पास है शानदार कलेक्शन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 14 May 2024 05:45 PM IST
सार
आज के समय की बात करें तो आजकल महिलाओं को पाकिस्तानी सूट काफी पसंद आ रहे हैं। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको पाकिस्तानी अभिनेत्रियों का सूट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
पाकिस्तानी अभिनेत्रियों के पास है सूट का शानदार कलेक्शन
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Latest Suit Design: वैसे तो ज्यादातर महिलाएं शादी-विवाह से लेकर दफ्तर तक के कार्यक्रमों में साड़ी पहनना पसंद करती हैं, लेकिन बहुत सी ऐसी महिलाएं भी हैं, जिन्हें साड़ी पहनना नहीं आता। बहुत सी महिलाओं को साड़ी पसंद ही नहीं होती, ऐसे में वो सूट को प्राथमिकता देती हैं। सूट एक ऐसा परिधान है जिसे कैरी करना तो आसान होता ही है और साथ में ये काफी आरामदायक होता है। यही वजह है कि महिलाओं को साड़ी से ज्यादा सूट पहनना पसंद होता है।
आज के समय की बात करें तो आजकल महिलाओं को पाकिस्तानी सूट काफी पसंद आ रहे हैं। कई पाकिस्तानी अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्हें भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। इन अभिनेत्रियों में हानिया आमिर से लेकर सबा कमर तक का नाम शामिल है। इसी के चलते आज के इस लेख में हम आपको पाकिस्तानी अभिनेत्रियों का सूट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप उनके लुक्स से टिप्स लेकर अपना जलवा बिखेर सकें।
2 of 7
पाकिस्तानी अभिनेत्रियों के पास है सूट का शानदार कलेक्शन
- फोटो : instagram
हानिया आमिर
पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर को लोग नेशनल क्रश कहते हैं। उनकी क्यूटनेस के लाखों लोग दीवाने हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक पाकिस्तानी सूट हैं, जो उनपर काफी जचते भी हैं। अगर आपको ऐसे सूट पसंद हैं तो आप हानिया के कलेक्शन पर एक नजर डाल सकती हैं।
3 of 7
पाकिस्तानी अभिनेत्रियों के पास है सूट का शानदार कलेक्शन
- फोटो : instagram
माहिरा खान
माहिरा खान की सादगी पर लोग फिदा रहते हैं। अगर आपको पाकिस्तानी सूट पसंद हैं तो आप माहिरा के इस सूट को कॉपी कर सकती हैं। ऐसे सलवार सूट के साथ अगर आप अपने बालों में गजरा लगाएंगी तो आपका अंदाज प्यारा दिखेगा। इसके साथ ज्वेलरी जरूर पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
पाकिस्तानी अभिनेत्रियों के पास है सूट का शानदार कलेक्शन
- फोटो : instagram
सजल अली
जरूरी नहीं है कि पाकिस्तानी सूट के साथ दुपट्टा पहनना जरूरी है। आप इस तरह से सजल अली के जैसे कुर्ते और सलवार से भी अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। इस वेल्वेट के सूट में आपका अंदाज प्यारा दिखेगा।
विज्ञापन
5 of 7
पाकिस्तानी अभिनेत्रियों के पास है सूट का शानदार कलेक्शन
- फोटो : instagram
सबा कमर
सबा कमर भले ही पाकिस्तानी अभिनेत्री हैं लेकिन उन्हें भारत में भी काफी पसंद किया जाता है। आप चाहें तो उनके जैसा अनारकली सूट और उसके साथ शरारा तैयार करा सकती हैं। शरारा बनवाते वक्त ध्यान रखें कि इसमें घेर काफी ज्यादा हो।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।